फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-Americans win in US House of Representatives Election 2024 Suhas Subramanyam Samosa Caucus news updates

US Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव के बीच अमेरिका में भारतवंशी रच रहे इतिहास, जानें किसे कहां मिली जीत

Wed, 06 Nov 2024 11:50 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 06 Nov 2024 11:50 AM IST
सार

भारतवंशी उम्मीदवार सुहास सुब्रमण्यम ने अमेरिकी संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए पहली बार चुनाव लड़ने के साथ ही इसमें जीत हासिल की है। इसी के साथ वे वर्जिनिया और ईस्ट कोस्ट राज्य से चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बन गए हैं। 

विज्ञापन
Indian-Americans win in US House of Representatives Election 2024 Suhas Subramanyam Samosa Caucus news updates
अमेरिकी संसदीय चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों का दबदबा। - फोटो : PTI/House of Representatives/US Govt.

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ देश में संसद की कई सीटों के लिए भी चुनाव जारी हैं। जहां रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, वहीं संसदीय चुनाव में भी दोनों पार्टियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, इस बीच एक भारतवंशी उम्मीदवार सुहास सुब्रमण्यम ने अमेरिकी संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए पहली बार चुनाव लड़ने के साथ ही इसमें जीत हासिल की है। इसी के साथ वे वर्जिनिया और ईस्ट कोस्ट राज्य से चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। 
विज्ञापन


38 वर्षीय सुहास वर्जिनिया और ईस्ट कोस्ट से सीट पर डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए थे। उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के माइक क्लैंसी से था। अपनी जीत के बाद सुहास ने कहा, "अपना विश्वास मुझ पर दिखाने के लिए मैं वर्जीनिया के 10वें जिले की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। यह गर्व का क्षण है। यह जिला मेरा घर है। मेरी शादी यहीं हुई। मेरी पत्नी मिरांडा और मैं अपनी बेटियों को यहीं बड़ा कर रहे हैं। यहां का समुदाय जिन मुद्दों का सामना कर रहा है, वह मेरे परिवार के भी मुद्दे हैं। वॉशिंगटन में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात होगी।"
विज्ञापन


हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में वर्जिनिया के 10वें संसदीय जिले से खड़े हुए सुहास मौजूदा समय में इसी राज्य के सदन में सीनेटर हैं। वह मौजूदा समय में वर्जिनिया के ऐसे जिले में रहते हैं, जहां भारतीय-अमेरिकियों की जनसंख्या काफी प्रभाव रखती है। सुब्रमण्यम, जो कि पहले खुद व्हाइट हाउस में बराक ओबामा के सलाहकार रह चुके हैं, वह हिंदू धर्म को मानते हैं और देशभर में भारतीय-अमेरिकियों के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन भारतीय उम्मीदवारों को भी मिली जीत
सुहास इस जीत के साथ ही भारतवंशियों के समोसा कॉकस का हिस्सा बन गए हैं, जिनमें पांच भारतीय-अमेरिकी पहसे शामिल हैं। इनमें अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार शामिल हैं। 


जहां श्री थानेदार को लगातार दूसरी बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुना गया। थानेदार (69) मिशिगन के 13वें संसदीय जिले में 2023 से सांसद है। दूसरी तरफ राजा कृष्णमूर्ति जो कि इलिनॉय राज्य में 2017 से ही सातवें संसदीय जिले से सांसद हैं को भी जीत मिली। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed