{"_id":"5f1530018ebc3e637e5c714a","slug":"indian-americans-protest-in-front-of-chinese-embassy-in-washington-over-lac-dispute-india-china-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय-अमेरिकियों ने वाशिंगटन में चीनी दूतावास के समक्ष किया प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय-अमेरिकियों ने वाशिंगटन में चीनी दूतावास के समक्ष किया प्रदर्शन
Mon, 20 Jul 2020 11:17 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Indian-Americans protest
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने भारत के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन के आक्रामक व्यवहार के खिलाफ यहां चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चीन विरोधी बैनर दिखाए और ‘चीनी साम्यवाद: हाय हाय’ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने रविवार को कहा, ‘चीनी वायरस ने दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले ली और वैश्विक अर्थव्यवस्था थम गई।’ भारतीय-अमेरिकी मनोज श्रीनालियम ने कहा, ‘जब दुनिया का ध्यान कोविड-19 से निपटने पर केंद्रित है, ऐसे में बिना उकसावे के चीन की आक्रामकता, जमीन हथियाने की कोशिश और लद्दाख में भारतीय जमीन पर भारतीयों की हत्या की हम निंदा करते हैं।’
विज्ञापन
एक अन्य भारतीय-अमेरिकी महिंद्र सपा ने कहा कि पिछले कुछ दशकों से चीन, भारत और अन्य छोटे देशों को परेशान कर रहा है। इस प्रदर्शन में मैरीलैंड, वर्जीनिया और वाशिंगटन डीसी के भारतीय-अमेरिकी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 15 जून की रात कई घंटों तक गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।