फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American teenager inventor Gitanjali Rao honored by Jill Biden for leading community improvement in US

US: भारतीय मूल की गीतांजलि को अमेरिका की प्रथम महिला ने किया सम्मानित, जानें 17 वर्षीय को क्यों मिला पुरस्कार

Thu, 12 Oct 2023 02:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 12 Oct 2023 02:02 PM IST
सार

17 वर्षीय वैज्ञानिक को बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस में आयोजित गर्ल्स लीडिंग चेंज समारोह में अपने समुदायों में बदलाव का नेतृत्व करने और एक उज्जवल भविष्य को आकार देने के प्रयास के लिए सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
Indian American teenager inventor Gitanjali Rao honored by Jill Biden for leading community improvement in US
Gitanjali Rao - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय अमेरिकी किशोरी आविष्कारक गीतांजलि राव को देश भर में अपने समुदायों में बदलाव का नेतृत्व करने और एक उज्जवल भविष्य को आकार देने के प्रयास के लिए अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने सम्मानित किया है। उनके साथ 14 अन्य युवा महिला नेताओं को भी सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


'गर्ल्स लीडिंग चेंज' समारोह में किया गया सम्मानित
17 वर्षीय वैज्ञानिक को बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस में आयोजित 'गर्ल्स लीडिंग चेंज' समारोह में सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के बाद गीताजंलि राव ने कहा, 'व्हाइट हाउस में 'गर्ल्स लीडिंग चेंज' समारोह का जश्न मनाना मेरे लिए सम्मान की बात है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य 14 युवा महिलाओं को सम्मानित किए जाने पर उन्होंने कहा, 'ये युवा महिलाएं पृथ्वी की रक्षा और संरक्षण कर रही हैं। मन बदलने के लिए ये कहानियां लिखती है और उसे साझा करती हैं और साथ ही अपने दर्द को उद्देश्य में बदलती हैं। वे पूरे देश में युवाओं का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखती हैं। मैं आशा करती हूं कि उनके आविष्कार और शक्तियों से सभी सीखें।' 

गीतांजलि राव हाइलैंड्स रेंच, कोलोराडो की एक वैज्ञानिक हैं, जिनके सीसा संदूषण का पता लगाने वाले उपकरण ने उन्हें ईपीए राष्ट्रपति पुरस्कार और डिस्कवरी एजुकेशन/3एम द्वारा अमेरिका के शीर्ष युवा वैज्ञानिक का पुरस्कार दिलाया। विज्ञप्ति के अनुसार उनकी किताब यंग इनोवेटर्स गाइड टू एसटीईएम का उपयोग विश्व स्तर पर कई स्कूलों में एसटीईएम पाठ्यक्रम के रूप में किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed