फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American Taral Patel arrested in Texas for online impersonation

US: भारतीय मूल के अमेरिकी नीति विशेषज्ञ तारल पटेल टेक्सास में गिरफ्तार, ऑनलाइन गलत छवि पेश करने पर कार्रवाई

Thu, 13 Jun 2024 06:14 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 13 Jun 2024 06:14 PM IST
सार

भारतीय मूल के अमेरिकी राजनीतिक उम्मीदवार तारल पटेल को बुधवार को टेक्सास रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 30 वर्षीय नीति विशेषज्ञ तारल पटेल पर ये कार्रवाई टेक्सास चुनाव संहिता के तहत श्रेणी ए के अपराध - ऑनलाइन गलत छवि दिखाने पर की गई है।

विज्ञापन
Indian-American Taral Patel arrested in Texas for online impersonation
भारतीय मूल के अमेरिकी तारल पटेल टेक्सास में गिरफ्तार - फोटो : X@TaralVPatel

विस्तार

अमेरिका में ह्यूस्टन के फोर्ट बेंड काउंटी में कमिश्नर पद के उम्मीदवार और भारतीय मूल के अमेरिकी नीति विशेषज्ञ तारल पटेल को टेक्सास रेंजर्स ने ऑनलाइन गलत छवि पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रांत-3 कमिश्नर पद के उम्मीदवार तारल पटेल के खिलाफ एक शिकायत की जांच फोर्ट बेंड काउंटी के जिला अटॉर्नी की सार्वजनिक अखंडता प्रभाग और टेक्सास रेंजर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन


हिरासत में रखे गए हैं तारल पटेल
फिलहाल इस मामले में अभी जांच जारी है, बता दें कि तारल पटेल पर ऑनलाइन प्रतिरूपण के तीसरे दर्जे के अपराध का आरोप और टेक्सास चुनाव संहिता में पहचान के गलत प्रतिनिधित्व के श्रेणी ए के अपराध का आरोप मुख्य रूप से दर्ज हैं। फिलहाल तारल पटेल को गंभीर अपराध के लिए 20,000 अमेरिकी डॉलर के बांड और खराब आचरण के लिए 2,500 अमेरिकी डॉलर के बांड पर हिरासत में रखा गया है और अगर वह बांड जमा नहीं करते हैं तो उनको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस लाइजन में भी कर चुके हैं काम 
तारल पटेल की कैंपेन वेबसाइट के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के पास स्थानीय और देश स्तर का राजनीतिक अनुभव है। और अमेरिकी राष्टपति के निर्देशन में व्हाइट हाउस लाइजन में भी काम कर चुके हैं। फोर्ट बेंड काउंटी के शेरिफ कार्यालय से गिरफ्तारी की पुष्टि भी की गई है और कहा गया है कि मामले में और ज्यादा जानकारी मिलने पर साझा किया जाएगा। पिछले साल सितंबर महीने में तारल ने अपने खिलाफ नस्लवादी पोस्ट की निंदा करते हुए कुछ अभियान ईमेल भेजे थे, जो उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी की तरफ से किए गए थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कमिश्नर एंडी मेयर्स का नाम नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 के दशक में भारत से अमेरिका आया था परिवार
तारल पटेल अलग-अलग राजनीतिक कार्यों के अनुभव के साथ-साथ फोर्ट बेंड काउंटी के जज चुने गए भारतीय-अमेरिकी केपी जॉर्ज के जज कार्यालय में सबसे क्रम उम्र के चीफ ऑफ स्टॉफ के रूप में काम कर चुके हैं। तारल 2018 के मध्याविधि चुनाव के दौरान जॉर्ज के कैंपेन में एक रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके हैं। इससे पहले तारल पटेल ने मेयर बिल व्हाइट, सीनेटर रोडनी एलिस और विंडी डेविस के कई चुनाव प्रचारों में कई अहम पदों पर काम किया है। तारल पटेल के माता-पिता 80 के दशक में भारत से अमेरिका आकर बस गए थे। तारल ह्यूस्टन में पले-बढ़े हैं, जबकि स्थानीय स्कूल से पढ़ाई के बाद ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय से स्नातक पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed