{"_id":"5ed75c5195d36035f41a7123","slug":"indian-american-give-shelter-in-their-home-to-seventy-protesters-in-america-ameria-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अमेरिकी राहुल दुबे ने 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को अपने घर में दी पनाह","category":{"title":"Pravasi","title_hn":"प्रवासी","slug":"pravasi"}}
भारतीय अमेरिकी राहुल दुबे ने 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को अपने घर में दी पनाह
Wed, 03 Jun 2020 02:12 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:12 PM IST
सार
- 44 वर्षीय राहुल ने 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को दी पनाह
- अमेरिका में प्रदर्शनों के बीच राहुल दुबे ने प्रदर्शनकारियों की मदद की
- घर में राहुल के लिए एक सोफे जितनी जगह बची थी
विज्ञापन
अमेरिका में प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद इस देश की दो तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक ओर प्रदर्शनकारी अमेरिका की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तस्वीर शांतिप्रिय लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही है।
विज्ञापन
अमेरिका में हिंसक प्रदर्शनों के बीच एक भारतीय अमेरिकी ने 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को अपने घर पर पनाह देकर लोगों का दिल जीत लिया है।
मिनियापोलिस में 25 मई को एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने अपने घुटने से करीब आठ मिनट तक जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन दबाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद हजारों लोग जॉर्ज फ्लॉयड के लिए इंसाफ की मांग लेकर अमेरिका की सड़कों पर उतर गए।
विज्ञापन
वॉशिंगटन डीसी में रहने वाले राहुल दुबे ऐसे ही कई प्रदर्शनकारियों को अपने घर में जगह दे चुके हैं। एस्क्वायर पत्रिका को दिए एक सक्षात्कार में 44 वर्षीय राहुल ने बताया कि करीब 75 लोग उनके घर में रहे थे।
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि एक मां और बेटी के परिवार को उन्होंने अपने बेटे का कमरा रहने के लिए दिया था, जिसके बाद उनके पास रहने के लिए एक सोफे जितनी जगह ही बची थी। राहुल ने बताया कि लोग इतने ज्यादा थे कि बाथटब में भी लोगों को रहने पर मजबूर होना पड़ा।
राहुल ने बताया कि प्रदर्शनकारी उनके घर में सुरक्षित थे। वे एक-दूसरे को सहारा दे रहे थे। राहुल के इस काम के लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी सराहना हो रही है। एक कार्यकर्ता ने ट्वीट किया- राहुल ने कल रात हमारी जान बचाई। वहीं एक दूसरे प्रदर्शनकारी एलिसन लेन ने लिखा कि पेपर स्प्रे से पुलिस ने मुझे घायल कर दिया था, लेकिन अब मैं डीसी में एक घर में सुरक्षित रह रहा हूं।