फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Pravasi ›   proud dad shares a act of kindness of his 10 year old son on twitter

मिसाल: पिता ने ट्विटर पर साझा किया 10 साल के बेटे का यह किस्सा, जमकर हो रही तारीफ

Fri, 15 Jan 2021 09:15 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटिश कोलंबिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटिश कोलंबिया Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Jan 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
proud dad shares a act of kindness of his 10 year old son on twitter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के ये शब्द कि हम सभी की मदद नहीं कर सकते, लेकिन सभी किसी न किसी की मदद जरूर कर सकते हैं... एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एकदम खरी उतर रही है। ट्विटर पर की गई इस पोस्ट ने बड़ी संख्या में लोगों का दिल जीता है और पूरी दुनिया के लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


ब्रिटिश कोलंबिया के जनप्रतिनिधि रवि कालोन ने ट्विटर पर एक घटना साझा की जो उनके 10 साल के बेटे और उसके सहपाठी से संबंधित है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके बेटे ने अपने दोस्त के साथ क्लास में आए एक नए बच्चे को अपना दोस्त बनाने का फैसला किया, जो अकेला रहता था और उसका कोई दोस्त नहीं था।
विज्ञापन


पोस्ट में रवि ने एक तस्वीर भी साझा की है। यह तस्वीर दरअसल एक चिट्ठी है जो नए बच्चे ने रवि के बेटे को दी थी। रवि ने ट्वीट में लिखा, 'गर्वित पिता का क्षण। मेरे 10 साल के बेटे ने एक नए बच्चे को अकेले बैठा देखा। उसने और उसके एक और दोस्त ने लंच में उसके साथ रहने का फैसला किया। बाद में उसे यह प्यारा नोट मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नोट में लिखा है, 'मेरे साथ बाहर बैठना किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा अच्छा लगा। बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं यह पूछना चाहूंगा कि क्या मैं (स्कूल से) बाहर भी तुम लोगों से मिलना शुरू कर सकता हूं।' सीधी और सरल भाषा में लिखे इस नोट को सोशल मीडिया पर लोग एक नई दोस्ती की शुरुआत और शानदार बता रहे हैं।
 

रवि कालोन ने 14 जनवरी को यह ट्वीट किया था। इसे अब तक 31,700 लोग रिट्वीट कर चुके हैं और42 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अफवाहों और अकेलेपन के इस दौर में छोटे-छोटे बच्चों का यह किस्सा सुनाई देना सच में सुखद है और दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed