{"_id":"6756b64aa4b2aadcfb0050ce","slug":"indian-american-family-to-press-charges-against-woman-over-racist-abuse-in-us-news-and-updates-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: नस्लभेदी टिप्पणी करने वाली महिला पर केस करेगा भारतीय-अमेरिकी परिवार, बोला- अपने लिए खड़े होना जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: नस्लभेदी टिप्पणी करने वाली महिला पर केस करेगा भारतीय-अमेरिकी परिवार, बोला- अपने लिए खड़े होना जरूरी
Mon, 09 Dec 2024 02:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:50 PM IST
सार
अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बस में मैक्सिको से लॉस एंजेलिस जा रहे फोटोग्राफर परवेज तौफीक पर एक महिला ने आपत्तिजनक और नस्लभेदी टिप्पणियां की थीं। इस मामले में भारतीय-अमेरिकी परिवार ने अब कानूनी कार्रवाई का फैसला किया है।
विज्ञापन
फोटोग्राफर परवेज तौफीक ने नस्लभेदी टिप्पणी कर रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
- फोटो : Video Screengrab
विस्तार
अमेरिका में एक भारतीय-अमेरिकी परिवार ने अपने ऊपर नस्लभेदी टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ केस करने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि पिछले महीने फोटोग्राफर परवेज तौफीक (50) अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मैक्सिको से लॉस एंजेलिस जाने के लिए शटल बस में बैठकर विमान तक जा रहे थे। इस दौरान साथ सफर कर रही एक महिला यात्री ने परिवार के खिलाफ अभद्र आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसी मामले में अब फोटोग्राफर के परिवार ने नफरती भाषण के खिलाफ मामला दायर करने का फैसला किया है।
तौफीक ने महिला की अभद्रता का पूरा वीडियो ऑनलाइन भी डाला था। उस महिला ने परिवार को गंदे इशारे किए और कई आपत्तिजनक और नस्लभेदी टिप्पणियां कीं। उसने एक मौके पर यहां तक कह दिया कि तुम्हारा परिवार भारत से है, तुम्हारे पास कोई सम्मान नहीं, कोई नियम नहीं। इसके बाद जब तौफीक ने उन्हें बताया कि वे अमेरिकी नागरिक हैं तो महिला ने कहा कि तुम अमेरिकी नहीं, भारतीय हो।
इस घटना पर तौफीक ने केस दायर करने की जानकारी देते हुए कहा, "हमारी सोच है कि अदालत में कानून के तहत उस महिला की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।" उन्होंने बताया कि इस मामले में जिस यूनाइटेड एयरलाइंस की बस में वह सफर कर रहे थे, उस कंपनी ने किसी भी तरह से मदद नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिला की तरफ से इस घटना पर कोई जवाबदेही का भाव नहीं था। हम इस मामले को कानूनी तौर पर आगे ले जाना चाहते हैं और इसे एक रात की घटना बताकर खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी हमारे माता-पिता की पीढ़ी से काफी अलग है। वे ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर चुपचाप अपना सिर नीचे कर, चुप होकर चले जाते। लेकिन मैं समझता हूं कि वह समय गया। अब समय है कि हमारी पीढ़ी सुनिश्चित करे कि अब आपको इन कामों के लिए अंजाम भुगतना होगा।
तौफीक ने बताया कि अब उस महिला के परिवार और दोस्तों ने ही आगे आकर हमसे कहा कि वह उसकी तरफ से माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि वह उस महिला का नाम बताना चाहते हैं। यह काफी बड़ी बात है। तौफीक के मुताबिक, महिला के करीबियों ने कहा है कि यह उसकी आदत है और उसके आधे दोस्त और परिवारवाले भी उसके इसी बर्ताव के कारण उससे बात नहीं करते।
महिला की पहचान आर्लीन कॉन्सुएला के तौर पर हुई है। तौफीक ने कहा कि उसका खुद का नाम मैक्सिको मूल के लोगों जैसा है। ऐसे में एक अप्रवासी दूसरे अप्रवासी को बता रहा है कि वह अमेरिकी नहीं है।

View this post on Instagram