{"_id":"66b817fe83cbc9557a030fc6","slug":"indian-american-cultures-festival-globe-india-day-parade-to-held-in-california-on-independence-day-event-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"32वां फेस्टिवल ऑफ ग्लोब इंडिया डे परेड: कैलिफोर्निया में दिखेगा भारत-US संस्कृति संगम; 17-18 अगस्त को आयोजन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
32वां फेस्टिवल ऑफ ग्लोब इंडिया डे परेड: कैलिफोर्निया में दिखेगा भारत-US संस्कृति संगम; 17-18 अगस्त को आयोजन
Sun, 11 Aug 2024 07:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, फ्रीमोंट
एजेंसी, फ्रीमोंट
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 07:20 AM IST
सार
फेडरेशन ऑफ ग्लोब (एफओजी) और फेडरेशन ऑफ इंडो अमेरिकंस (एफआईए) ऑफ नॉर्दर्न कैलिफोर्निया की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 31 वर्षों से भारत-अमेरिका की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इंडिया डे परेड और मेले में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
परेड की तैयारियों को लेकर रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैलिफोर्निया के फ्रीमोंट में 17 व 18 अगस्त को भारतीय और अमेरिकी संस्कृति के संगम 32वें फेस्टिवल ऑफ ग्लोब इंडिया डे परेड व मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ ग्लोब (एफओजी) और फेडरेशन ऑफ इंडो अमेरिकंस (एफआईए) ऑफ नॉर्दर्न कैलिफोर्निया की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 31 वर्षों से भारत-अमेरिका की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इंडिया डे परेड और मेले में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा नि:शुल्क वेलनेस फेयर, फूड फेस्टिवल, बच्चों के लिए रोमांचक गतिविधियां और परेड का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों के पर्यटन और संस्कृति की झांकियां मौजूद रहेंगी। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान 250 से अधिक नृत्य समूह अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें शास्त्रीय, लोक, बॉलीवुड, समकालीन और हिप-हॉप जैसी श्रेणियां शामिल होंगी। मेले में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। 100 से अधिक बूथों में स्वादिष्ट भोजन और खरीदारी का मौका मिलेगा। एफओजी के संस्थापक और संयोजक डॉ. रोमेश जापरा ने कहा, तीन दशकों से इस फेडरेशन ने अमेरिका में भारतीय समुदाय के उनके सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन ने उन्हें भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जोड़ कर रखा है।
विज्ञापन