फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American community mourn over Pulwama attack

पुलवामा हमले पर भारतीय-अमेरिकियों ने शोक प्रकट किया

Tue, 19 Feb 2019 02:17 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Indian-American community mourn over Pulwama attack
pulwama Attack Protest

भारतीय मूल के सैकड़ों अमेरिकी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले पर शोक एवं नाराजगी प्रकट करने के लिए अमेरिका के विभिन्न शहरों में एकत्रित हुए। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए इस आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


इस हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा दिया है और दोनों ही देशों ने अपने-अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। अपने गुस्से को जाहिर करने के लिए सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी शिकागो की बाहरी सीमा पर बने 9/11 स्मारक के पास रविवार को एकत्रित हुए और सभी देशों से ऐसे “नृशंस अपराधों” को अंजाम देने वालों के खिलाफ भारत एवं अमेरिका की जंग में साथ खड़े रहने की अपील की। 

विज्ञापन


इस मौके पर पढ़े गए एक संयुक्त प्रस्ताव में पाकिस्तान से कहा गया कि वह उसकी सरजमीं से संचालित हो रहे सभी आतंकवादी समूहों को सहयोग तत्काल खत्म करे। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि वह भारतीय सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर शोक प्रकट करते हैं। आतंकवाद, कायरता का कृत्य है, हमें आतंकवाद एवं बुराई के सामने दृढ़ रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा भारतीय, अमेरिकी या विश्व के लोगों की इच्छाशक्ति से ज्यादा बड़ा नहीं है। हम दृढ़ता से आतंकवाद का सामना करेंगे और आतंकवाद के प्रायोजकों से दृढ़ता से निपटेंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के इस साल में हम अहिंसक, शांतिप्रिय बने रहेंगे और उन लोगों को गले लगाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे जो शांतिपूर्ण तरीके से हमारे साथ काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed