फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India wins at Universal Postal Union Congress 2021 with 134 votes to Council of Administration

भारत की बड़ी उपलब्धि: अंतरराष्ट्रीय डाक समुदाय की दो अहम परिषदों में हुआ शामिल, यूएन में भारत के स्थायी मिशन ने दी जानकारी

Thu, 26 Aug 2021 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Aug 2021 10:09 PM IST
सार

आबिदजान में हुई 27वीं यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में भारत प्रशासन परिषद (सीए) और पोस्टल ऑपरेशंस काउंसिल (पीओसी) के लिए भी चुना गया। यह जानकारी जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के भारत के स्थायी मिशन की ओर से दी गई है।

विज्ञापन
India wins at Universal Postal Union Congress 2021 with 134 votes to Council of Administration
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस 2021 - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

भारत ने 27वीं यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस 2021 में दो परिषदों के लिए हुए चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। आबिदजान में हुई 27वीं यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में भारत 134 वोटों के साथ प्रशासनिक परिषद (सीए) के लिए निर्वाचित हुआ है। इस परिषद के लिए हुए चुनावों में भारत को दक्षिण एशिया और ओशिनिया क्षेत्र से सबसे अधिक वोट मिले।

विज्ञापन


देश की इन उपलब्धियों के बारे में जानकारी जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के भारत का स्थायी मिशन ने दी है। मिशन की ओर से बताया गया है कि भारत डाक संचालन परिषद (पोस्टल ऑपरेशंस काउंसिल) (पीओसी) के लिए भी निर्वाचित हुआ है। इस परिषद में शामिल होने के लिए भारत को 156 देशों में से 106 देशों का साथ (वोट) मिला।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में दुबई में होने वाली यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस के 28वें संस्करण की मेजबानी दुबई करेगा। यह घोषणा वैश्विक सम्मेलन के 27वें सत्र के दौरान की गई, जो मौजूदा समय में कोटे डी आइवर के आबिदजान में अपने अंतिम चरणों में है। यूएई की जीत पर बात करते हुए अमीरात पोस्ट ग्रुप कंपनी (ईपीजीसी) के ग्रुप सीईओ अब्दुल्ला एम. अलशराम ने कहा कि हम इस उपलब्धि के लिए यूएई के नेतृत्व और लोगों को बधाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम मानते हैं कि तेजी से बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य के बीच डाक और लोजिस्टिक्स उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक अनिवार्य स्थान रखता है और इस संबंध में यूएई द्वारा की गई प्रगति को प्रदर्शित करने पर हमें गर्व होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed