भारत की बड़ी उपलब्धि: अंतरराष्ट्रीय डाक समुदाय की दो अहम परिषदों में हुआ शामिल, यूएन में भारत के स्थायी मिशन ने दी जानकारी
आबिदजान में हुई 27वीं यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में भारत प्रशासन परिषद (सीए) और पोस्टल ऑपरेशंस काउंसिल (पीओसी) के लिए भी चुना गया। यह जानकारी जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के भारत के स्थायी मिशन की ओर से दी गई है।
विस्तार
भारत ने 27वीं यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस 2021 में दो परिषदों के लिए हुए चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। आबिदजान में हुई 27वीं यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में भारत 134 वोटों के साथ प्रशासनिक परिषद (सीए) के लिए निर्वाचित हुआ है। इस परिषद के लिए हुए चुनावों में भारत को दक्षिण एशिया और ओशिनिया क्षेत्र से सबसे अधिक वोट मिले।
देश की इन उपलब्धियों के बारे में जानकारी जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के भारत का स्थायी मिशन ने दी है। मिशन की ओर से बताया गया है कि भारत डाक संचालन परिषद (पोस्टल ऑपरेशंस काउंसिल) (पीओसी) के लिए भी निर्वाचित हुआ है। इस परिषद में शामिल होने के लिए भारत को 156 देशों में से 106 देशों का साथ (वोट) मिला।
वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में दुबई में होने वाली यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस के 28वें संस्करण की मेजबानी दुबई करेगा। यह घोषणा वैश्विक सम्मेलन के 27वें सत्र के दौरान की गई, जो मौजूदा समय में कोटे डी आइवर के आबिदजान में अपने अंतिम चरणों में है। यूएई की जीत पर बात करते हुए अमीरात पोस्ट ग्रुप कंपनी (ईपीजीसी) के ग्रुप सीईओ अब्दुल्ला एम. अलशराम ने कहा कि हम इस उपलब्धि के लिए यूएई के नेतृत्व और लोगों को बधाई देते हैं।
हम मानते हैं कि तेजी से बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य के बीच डाक और लोजिस्टिक्स उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक अनिवार्य स्थान रखता है और इस संबंध में यूएई द्वारा की गई प्रगति को प्रदर्शित करने पर हमें गर्व होगा।
India wins at #UPUCongress2021
India🇮🇳 elected with 134 votes to the Council of Administration (CA) at 27th Universal Postal Union #UPU Congress in Abidjan. India won highest votes in CA elections from South Asia & Oceania region@MEAIndia @DrSJaishankar @UPU_UN @IndiaPostOffice
— India at UN, Geneva (@IndiaUNGeneva) August 26, 2021