{"_id":"603fea288ab2b8551d7cc38e","slug":"india-will-give-fund-reconstruction-projects-of-cultural-heritage-sites-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल को सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण के लिए भारत देगा 24.6 करोड़ नेपाली रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल को सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण के लिए भारत देगा 24.6 करोड़ नेपाली रुपये
Thu, 04 Mar 2021 01:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में तीन और सांस्कृतिक विरासत वाली परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए 24.6 करोड़ नेपाली रुपये देगा। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ललितपुर में जेष्ठ वर्ण महाविहार, सुलिग्यांग गुबा और सिंधुपाल चौक जिले में स्थित श्रमथंग गुंबा के लिए पुनर्निर्माण के लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन
मंत्रालय में बताया गया कि कला और सांस्कृतिक विरासत के लिए भारतीय राष्ट्रीय ट्रस्ट सिर्फ जेष्ठ वर्ण महाविहार के लिए तकनीकी सहयोग देगा, जबकि अन्य दो परियोजनाओं को केंद्रीय स्तरीय परियोजना कार्यान्वयन इकाई (सीएलपीआईयू) देखेगी।
विज्ञापन
नेपाल में भारतीय दूतावास के विकास भागीदारी और पुनर्निर्माण विंग के प्रमुख और नेपाल के राष्ट्रीय दूतावास प्राधिकरण (एनआरए) के सीएलपीआईयू (भवन) के परियोजना निदेशक की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच करार हुआ। मंत्रालय ने बताया कि भरतीय अनुदान वाली कुल 28 सांस्कृतिक क्षेत्र की परियोजनाओं में से आठ का करार हो चुका है।
विज्ञापन