{"_id":"6366afe72d8cec4b0b513f29","slug":"india-votes-in-favor-of-russian-resolution-at-united-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने रूसी प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान, आठ मसौदा प्रस्तावों को मिली मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने रूसी प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान, आठ मसौदा प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Sun, 06 Nov 2022 12:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:18 AM IST
सार
मसौदा प्रस्तावों में मानवाधिकारों के कई मुद्दों को शामिल किया गया है जैसे, साक्षरता के अधिकार और यौन शोषण से बच्चों की सुरक्षा से लेकर अपराध की रोकथाम और आपराधिक न्याय के मामलों आदि।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को रूस के मसौदा प्रस्ताव पर मतदान हुआ जिस पर भारत ने रूस के पक्ष में मतदान किया है। इस दौरान यौन शोषण से बच्चों की सुरक्षा, साक्षरता आदि पर बहस के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक समिति ने नाजीवाद के महिमामंडन का मुकाबला करने के लिए रूस के एक मसौदा प्रस्ताव को मंजूरी दी।
विज्ञापन
समिति ने आठ मसौदा प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें स्वदेशी लोगों के अधिकारों, डिजिटल युग में गोपनीयता, नाजीवाद के महिमामंडन की निंदा करना शामिल है। मसौदे के खिलाफ 51 देशों ने मतदान किया और 15 देशों ने भाग नहीं लिया। मसौदा प्रस्तावों में मानवाधिकारों के कई मुद्दों को शामिल किया गया है जैसे, साक्षरता के अधिकार और यौन शोषण से बच्चों की सुरक्षा से लेकर अपराध की रोकथाम और आपराधिक न्याय के मामलों आदि।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी विज्ञप्ति में रूसी संघ के प्रतिनिधि ने जातिवाद और विदेशी द्वेष से संबंधित बयानबाजी में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। मसौदा प्रस्ताव में सभा ने नाजी आंदोलन, नव-नाजीवाद और वेफेन एसएस संगठन के पूर्व सदस्यों, स्मारकों को खड़ा करने और नाजी अतीत को महिमामंडित करने के लिए सार्वजनिक प्रदर्शनों को शामिल करने के बारे में विधानसभा ने गहरी चिंता व्यक्त की थी।
विज्ञापन