फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-US relationship is the most important relationship of the 21st century'; Mike Waltz

Mike Waltz: 'भारत-यूएस का रिश्ता 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण संबंध'; LOC पर भारतीय संप्रभुता पर भी बोले माइक

Wed, 13 Nov 2024 01:36 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 01:36 AM IST
सार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने माइक वॉलट्जवॉलट्ज ने भारत-अमेरिकी रिश्ते को सबसे खास संबंध बताया हैं। उन्होंने कहा कि ये संबंध यह तय करेगी कि यह सदी उजाले की सदी होगी या अंधेरे की

विज्ञापन
India-US relationship is the most important relationship of the 21st century'; Mike Waltz
माइक वॉलट्ज - फोटो : एक्स/ माइक वॉलट्ज

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त हुए माइक वॉलट्ज ने भारत अमेरिका को इस 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण और खास संबंध बताया हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत संबंध 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण संबंध हैं। यह संबंध यह तय करेगी कि यह सदी उजाले की सदी होगी या अंधेरे की सदी। 
विज्ञापन


वाल्ट्ज का वीडियो संदेश
भारत अमेरिका के रिश्ते को लेकर कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष माइक वॉलट्ज ने वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि अमेरिका और भारत के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए हमें एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की रक्षा करनी होगी, खासकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत की संप्रभुता की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऐसी दुनिया छोड़ जाएं जो हमारे साझा मूल्यों के अनुरूप हो।
विज्ञापन


ट्रंप को किया धन्यवाद
कांग्रेस सदस्य माइक वाल्ट्ज ने घोषणा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर डोनाल्ट ट्रंप को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अपने मंत्रिमंडल में सेवा देने के लिए मुझ पर भरोसा जताया है। हमारे देश के मूल्यों, स्वतंत्रता और हर अमेरिकी की सुरक्षा की रक्षा करने से बड़ा कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बढ़ते सहयोग पर जताई खुशी
इसके साथ ही वॉलट्ज ने अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर खुशी जताई और कहा कि वह इन रिश्तों में आ रही गति से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य इस गति को बनाए रखना है। इसके साथ ही हाल ही में भारत यात्रा पर आए वाल्ट्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से संबोधन को अविश्वसनीय बताया। 


उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका-भारत संबंधों में कई क्षेत्रों में प्रगति हो रही है, जैसे बोइंग और टाटा द्वारा अपाचे हेलीकॉप्टर के धड़ों का संयुक्त उत्पादन, जहाज मरम्मत, क्वांटम कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, और डेटा प्रबंधन। ये सभी क्षेत्र दोनों देशों के लिए भविष्य में महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed