{"_id":"5fcc372d8ebc3ecfe8580661","slug":"india-us-relations-will-be-interpreted-on-five-grounds-including-strategy-corona-and-education-says-taranjeet-singh-sandhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका संबंधों की व्याख्या रणनीति, कोरोना और शिक्षा सहित पांच आधारों पर होगी: संधू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-अमेरिका संबंधों की व्याख्या रणनीति, कोरोना और शिक्षा सहित पांच आधारों पर होगी: संधू
Sun, 06 Dec 2020 07:13 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Dec 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की देश की बागडोर संभालने की तैयारी के बीच भारतीय राजदूत ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ भारत के संबंधों की व्याख्या रणनीतिक, कोरोना, आईसीटी-डिजिटल, जलवायु परिवर्तन और शिक्षा के आधार पर की जा सकेगी। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने यह टिप्पणी शुक्रवार को ‘पैन आईआईटी ग्लोबल समिट’ में की।
विज्ञापन
संधू ने कहा, कई लोग मुझसे पूछते हैं कि आने वाले दिनों में भारत-अमेरिका संबंधों में भारत की क्या प्राथमिकता होगी। मैं उन्हें बताता हूं कि पांच मुख्य क्षेत्र। इसमें पहला होगा रणनीतिक, दूसरा कोविड-19 से जुड़ा यह दोनों देशों के लिए तात्कालिक प्राथमिकता का क्षेत्र होगा इसके तहत फार्मा, स्वास्थ्य देखभाल और टीका आते हैं। तीसरी प्राथमिकता आईसीटी-डिजिटल-स्टार्टअप है जिसमें हमारी जिंदगी को बदल देने की क्षमता है और जिसमें आप में से कई नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, चौथी प्राथमिकता जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और नवीकरणीय ऊर्जा खासतौर पर सौर ऊर्जा है जबकि आखिरी लेकिन महत्वपूर्ण प्राथमिकता शिक्षा है। उल्लेखनीय है कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। उन्होंने तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराया है।
विज्ञापन