फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US Relations Blinken quotes Rabindranath Tagore Diwali Reception Indians in US

US: 'विश्वास वह पक्षी है जो सुबह.. भी प्रकाश महसूस करता है'; ब्लिंकन ने टैगोर की इस पंक्ति से दिया बड़ा संदेश

Sat, 02 Nov 2024 07:08 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 02 Nov 2024 07:08 AM IST
सार

भारत और अमेरिका के संबंध को रेखांकित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नोबेल विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के कथन का उल्लेख किया। उन्होंने टैगोर की पंक्ति- 'विश्वास वह पक्षी है जो सुबह के अंधेरे में भी प्रकाश महसूस करता है' उद्धृत करते हुए कहा, ब्लिंकन ने अमेरिका में दीपावली के त्योहार का महत्व रेखांकित किया।

विज्ञापन
India US Relations Blinken quotes Rabindranath Tagore Diwali Reception Indians in US
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी विदेश विभाग में आयोजित दीपावली के रिसेप्शन समारोह में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दिवाली के त्योहार को अहम करार दिया। उन्होंने कहा कि विदेश विभाग में इस परंपरा की शुरुआत जॉन केरी के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए दिवाली का संदेश दिया। ब्लिंकन ने भारत अमेरिकी रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा, 'विश्वास वह पक्षी है जो सुबह के अंधेरे में भी प्रकाश को महसूस करता है।' 
विज्ञापन


दुनियाभर के एक अरब से अधिक हिंदू, बौद्ध और सिख लोगों ने दिवाली मनाई
नोबेल विजेता टैगोर की इस पंक्ति का उल्लेख इसलिए भी अहम है क्योंकि बीते 10 साल से अमेरिकी विदेश विभाग दिवाली रिसेप्शन कर रहा है। ब्लिंकन ने कहा कि जॉन केरी ने जिस परंपरा की नींव रखी, अब यह वार्षिक रूप से हो रहा है जिस पर उन्हें काफी गर्व है। ब्लिंकन ने कहा कि इस साल, दुनियाभर के एक अरब से अधिक हिंदू, बौद्ध और सिख लोगों ने दिवाली मनाई। घरों को जीवंत पैटर्न, रंगोली, फूलों की माला और दीये से सजाया गया। अलग-अलग समुदायों के लिए दिवाली के अलग-अलग मायने होते हैं। प्रथाएं-मान्यताएं भी अलग होती हैं।
विज्ञापन


विश्वास वह पक्षी है जो सुबह के अंधेरे में भी प्रकाश...
अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक दिवाली का सबसे अच्छा अर्थ बंगाली भाषा के कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने बताया जब उन्होंने लिखा, 'विश्वास वह पक्षी है जो सुबह के अंधेरे में भी प्रकाश को महसूस करता है।' ब्लिंकन ने कहा कि दिवाली भी इसी विचार की याद दिलाता है कि प्रकाश अंधकार को मिटा देगा। उन्होंने अमेरिका में दक्षिण एशियाई संस्कृति के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को विविधता से ताकत मिलती है। इसमें दक्षिण एशियाई अमेरिकियों का योगदान भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला हैरिस, अजय बंगा, उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा का उल्लेखनीय योगदान
ब्लिंकन ने कहा, दिवाली दक्षिण एशियाई संस्कृति के कई तरीकों की याद दिलाता है। अमेरिका इस विविधता से बहुत ताकत प्राप्त करता है। इसमें उल्लेखनीय सार्वजनिक सेवा भी शामिल है। उन्होंने भारतवंशी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा के योगदान का भी जिक्र किया।


बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, जब हम दिवाली मनाते हैं, तो हम एक अधिक शांतिपूर्ण, अधिक समृद्ध दुनिया को आकार देने का प्रयास करते हैं। हम इस मकसद को पाने के लिए काम करते रहें, यही प्रयास करना चाहिए। दिवाली एक शुभ त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed