फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US announce launch of new energy storage task force to support clean energy transition

US India Ties: भारत-अमेरिका ने की न्यू एनर्जी टास्क फोर्स की घोषणा, क्लीन एनर्जी के ट्रांजिशन को मिलेगा समर्थन

Fri, 07 Oct 2022 11:03 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 07 Oct 2022 11:03 PM IST
सार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिका के उर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई जिसके बाद इस टास्क फोर्स की घोषणा की गई। यह टास्क फोर्स एनर्जी सेक्टर में भारत-अमेरिका की साझेदारी को और मजबूत करेगी। 

विज्ञापन
India US announce launch of new energy storage task force to support clean energy transition
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ट्विटर/हरदीप सिंह पुरी

विस्तार

भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन और रेन्यूवेबल एनर्जी का बड़े पैमाने पर एकीकरण का समर्थन करने के लिए न्यू एनर्जी टास्क फोर्स शुरू करने की घोषणा की। 

विज्ञापन


केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिका के उर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई जिसके बाद इस टास्क फोर्स की घोषणा की गई। यह टास्क फोर्स एनर्जी सेक्टर में भारत-अमेरिका की साझेदारी को और मजबूत करेगी। 
विज्ञापन


इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने और स्वच्छ, सुरक्षित और एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी लाने के लिए बायलेट्रल क्लीन एनर्जी इंगेजमेंट पर जोर दिया। पुरी और ग्रानहोम ने इंवेस्टमेंट फैसिलिटी, इन्फोर्म पॉलिसी और टेक्नोलॉजी डिप्लॉयमेंट के क्षेत्र में निजी भागीदारी पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ऊर्जा संकट से जिम्मेदारी व परिपक्वता के साथ निपटा : पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऊर्जा क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग में काफी संभावनाएं जताई हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने मौजूदा ऊर्जा संकट को कुशलता से संभाला है और ऊर्जा की कमी से देश के किसी भी हिस्से को प्रभावित नहीं होने दिया है।

मंत्री पुरी ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में कहा कि हम एक जिम्मेदार और परिपक्व तरीके से चुनौतियों से पार पाने में सक्षम हैं। पुरी ने ऊर्जा संकट के लिए यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। 


उन्होंने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुझे नहीं लगता कि हमने भीषण बाढ़ झेल रहे पूर्वोत्तर के हिस्सों समेत हमारी आबादी के किसी भी हिस्से को ऊर्जा की कमी के कारण प्रभावित होने दिया है। कभी कमी नहीं आने दी गई और मुझे भरोसा है, हम आगे भी ऐसा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed