फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India took steps to address food security in Yemen by prioritizing wheat exports

Yemen Crisis: यूएनएससी में भारत बोला- पिछले 30 दिनों के भीतर 85000 मीट्रिक टन गेंहू यमन भेजा

Wed, 23 Nov 2022 08:00 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, संयुक्त राष्ट्र
एएनआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

यूएनएससी में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि यमन एक चौराहे पर है, एक रास्ता संघर्ष से शांतिपूर्ण समाधान की ओर ले जाता है और दूसरा सक्रिय शत्रुता की ओर जाता है, जो केवल यमनी लोगों की पीड़ा को बढ़ाएगा

विज्ञापन
India took steps to address food security in Yemen by prioritizing wheat exports
Ruchira Kamboj, Ambassador of India to UN - फोटो : ANI

विस्तार

यमन में जो हालात हैं उसको लेकर भारत समेत संयुक्त राष्ट्र भी चिंतित है। वहीं युद्ध के बाद हुए हालातों पर यूएन ने इसे दुनिया का सबसे बुरा मानवीय संकट बताया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार (स्थानीय समय) को कहा कि भारत ने गेहूं के निर्यात को प्राथमिकता देकर यमन में खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


यमन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि गेहूं निर्यात पर हमारे राष्ट्रीय नियमों के बावजूद, हमने यमन को गेहूं निर्यात करना जारी रखा है। भारत द्वारा मानवीय सहायता को लेकर कहा कि हम भविष्य में भी ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 30 दिनों के भीतर ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के तहत लगभग 85,000 मीट्रिक टन के दो गेहूं शिपमेंट यमन के लिए रवाना हुए हैं। हम इस विकास का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि यह महत्वपूर्ण पहल यमन को लाभान्वित करती रहेगी।
विज्ञापन


यूएनएससी में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि यमन एक चौराहे पर है, एक रास्ता संघर्ष से शांतिपूर्ण समाधान की ओर ले जाता है और दूसरा सक्रिय शत्रुता की ओर जाता है, जो केवल यमनी लोगों की पीड़ा को बढ़ाएगा। अब यमन को तय करना है कि उसका आगे भविष्य क्या होगा। कंबोज ने यमन से सैन्य दृष्टिकोण को त्याग कर और एक व्यापक राष्ट्रव्यापी युद्धविराम में सैनिकों को मनाकर शांति की राह अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे जोर दिया कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समावेशी राजनीतिक संवाद शुरू करना चाहिए। ताकि यमनी लोगों को उससे कुछ फायदा हो। साथ ही कहा कि हम अंसार अल्लाह या कहें हूती विद्रोहियों की कार्रवाइयों से चिंतित हैं और यमन में बंदरगाहों और शिपिंग जहाजों पर उनके हमलों और यमन के भीतर और बाहर यात्रा करने वाले शिपिंग जहाजों के लिए उनके खतरों की निंदा करते हैं। 


अफ्रीकी देशों में समुद्री सुरक्षा पर भारत ने कही यह बात
भारत ने गिनी की खाड़ी सहित समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को और तेज करने का संकल्प लिया। भारत ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करने का भी संकल्प लिया। अफ्रीका में शांति और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रवींद्र ने कहा कि भारत नौसेना की तैनाती के माध्यम से समुद्री मामलों पर अफ्रीकी देशों के साथ जुड़ा हुआ है। हमारा ध्यान विशेष रूप से गिनी की खाड़ी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed