{"_id":"66b5ec1e3b8763607501397f","slug":"india-to-soon-open-consulate-in-auckland-president-draupadi-murmu-new-zealand-visit-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Zealand: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खुलेगा भारत का महावाणिज्य दूतावास, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New Zealand: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खुलेगा भारत का महावाणिज्य दूतावास, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी जानकारी
Fri, 09 Aug 2024 03:49 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:49 PM IST
सार
राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। उन्होंने कहा कि 'भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते बहुत गहरे और बहुआयामी हैं। भारतीय समुदाय इन रिश्तों के विकास में अहम योगदान देता है।'
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : एक्स/प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में जल्द ही भारत का महावाणिज्य दूतावास खुलेगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि महावाणिज्य दूतावास के खुलने से भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते मजबूत होंगे और इससे न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय को भी फायदा होगा। राष्ट्रपति मुर्मू न्यूजीलैंड दौरे पर हैं और ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने यह बात कही। राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के लोगों की उपलब्धियों की भी तारीफ की।
राष्ट्रपति ने किया एलान
राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। उन्होंने कहा कि 'भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते बहुत गहरे और बहुआयामी हैं। भारतीय समुदाय इन रिश्तों के विकास में अहम योगदान देता है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि भारत जल्द ही ऑकलैंड में एक महावाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है। ऑकलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय की यह लंबे समय से मांग थी।' उल्लेखनीय है कि अभी ऑकलैंड में भारत का ऑनरेरी महावाणिज्य दूतावास है। साथ ही वेलिंगटन में भारतीय उच्चायोग स्थित है।
राष्ट्रपति ने कहा कि 'न्यूजीलैंड की कुल आबादी में छह फीसदी भारतीय मूल के लोग हैं। आपका न्यूजीलैंड के हर क्षेत्र में गहरा प्रभाव है। अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से भारतीय समुदाय ने देश के विकास और अर्थव्यवस्था में योगदान दिया है।' राष्ट्रपति ने आनंद सत्यानंद का उदाहरण दिया। आनंद सत्यानंद न्यूजीलैंड में एक पूर्व वकील हैं और जज हैं, जो साल 2006 से 2011 के बीच न्यूजीलैंड के 19वें गवर्नर जनरल रह चुके हैं।
विज्ञापन
'भारत दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक'
राष्ट्रपति ने गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उप-प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक है। जल्द ही हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहल हमारे नागरिकों को सशक्त बना रही हैं। जैसे-जैसे हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, हम अपने प्रवासियों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं। हम दुनिया भर के प्रवासियों को भारत के सपनों का देश बनाने में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में देखते हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि न्यूजीलैंड में सभी प्रमुख भारतीय त्योहार मनाए जाते हैं।' 2018 की जनगणना के अनुसार, न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों के 2,50,000 सदस्य हैं।