फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India tells Security Council to List terrorist organizations involved in violence against women

भारत ने सुरक्षा परिषद से कहा : महिलाओं के खिलाफ हिंसा में शामिल आतंकी संस्थाओं की सूची बनाएं

Fri, 30 Oct 2020 09:59 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Oct 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
India tells Security Council to List terrorist organizations involved in violence against women
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो) - फोटो : For Representation Only

भारत ने संयुक्त  राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि वह सशस्त्र संघर्षों के दौरान महिलाओं के खिलाफ हिंसा में शामिल आतंकवादी संगठनों की सूची बनाए। इसके साथ महिलाओं, शांति और सुरक्षा के विचारों को प्रभावी ढंग से एकीकृत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। 

विज्ञापन

गुरुवार को महिला, शांति और सुरक्षा मुद्दे पर सुरक्षा परिषद में खुली बहस के दौरान एक बयान में भारत ने कहा, 'आतंकवादियों द्वारा महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा की हमें कड़ी निंदा करनी चाहिए। महिलाओं को लक्ष्य बनाने वाली हिंसा उस आधार को तहस-नहस कर देती है जिस पर सभ्य समाज टिका हुआ है।'
विज्ञापन

भारत ने कहा कि संघर्ष के बाद की स्थितियों में लोकतांत्रिक संरचनाओं और कानून का शासन महिलाओं के साथ हो रही असमानताओं को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यह शांतिपूर्ण और समावेशी विकास के लिए उनकी पूर्ण और सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कहा, यह भी महत्वपूर्ण है कि परिषद सशस्त्र संघर्षों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में शामिल आतंकवादी संस्थाओं को सूचीबद्ध करने सहित प्रतिबंधों में डब्ल्यूपीएस (महिला, शांति और सुरक्षा) विचारों को प्रभावी ढंग से एकीकृत करने का प्रयास करे।

भारत ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों की प्रगति में संघर्ष और मानवीय संकट की स्थिति पहले से ही बाधा है। 

भारत ने आगे कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और कोविड-19 की वजह से आए आर्थिक संकट के कारण युद्ध के खतरे और मानवीय संदर्भों ने महिलाओं और लड़कियों को खतरे में डाल दिया है।

भारत ने कहा कि 'एक्शन फॉर पीसकीपिंग' पहल के माध्यम से सदस्य देश शांति बहाली की प्रक्रिया में नागरिक और वर्दीधारी महिलाओं की संख्या बढ़ाकर महिलाओं, शांति और सुरक्षा के एजेंडे को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के बावजूद, महिलाओं का प्रतिनिधित्व सेना में सिर्फ 5.4 फीसदी और शांति अभियानों में 15.1 फीसदी है। 

भारत ने शांति और सुरक्षा मुद्दों में महिलाओं की सार्थक भागीदारी के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही कहा कि महिलाओं के नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी को मुख्यधारा में लाने का अनुभव उसे भविष्य के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed