संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद और धार्मिक भेदभाव के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर बड़े मंच पर खरी-खरी सुनाई है। भारत ने यूएन के मंच से पाकिस्तान को लताड़ा है। भारत की तरफ से सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले ही इस सभा द्वारा पिछले साल पारित संस्कृति के प्रस्ताव का उल्लंघन किया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सिखों के पवित्र स्थान करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधन को सिख समुदाय के निकाय से गैर-सिख निकाय के प्रशासनिक नियंत्रण में स्थानांतरित कर दिया।
Last month, Pakistan arbitrarily transferred the management of the Sikh holy shrine - Kartarpur Sahib Gurudwara, from Sikh Community body, to the administrative control of a non-Sikh body: Ashish Sharma, First Secretary of India’s permanent mission at UN https://t.co/tbAIRjdaTd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 2, 2020
आगे कहा कि अगर पाकिस्तान भारत में धर्मों के खिलाफ नफरत की अपनी मौजूदा संस्कृति को बदलता है और हमारे लोगों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के अपने समर्थन को रोकता है तो हम दक्षिण एशिया और उसके बाहर शांति की वास्तविक संस्कृति का प्रयास कर सकते हैं।
If Pakistan changes its current culture of hatred against religions in India and stops its support of cross-border terrorism against our people, we can attempt a genuine culture of peace in South Asia and beyond: Ashish Sharma, First Secretary of India’s permanent mission at UN pic.twitter.com/sZwgQJnnmE
— ANI (@ANI) December 2, 2020