{"_id":"64081f2815341477a2026734","slug":"india-slams-pak-foriegn-minister-bilawal-for-raking-up-kashmir-at-unsc-debate-latest-news-update-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNSC: भारत ने फिर की पाकिस्तान की खिंचाई, बिलावल भुट्टो को घेरा; कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न अंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNSC: भारत ने फिर की पाकिस्तान की खिंचाई, बिलावल भुट्टो को घेरा; कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न अंग
Wed, 08 Mar 2023 12:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:15 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को उनके बयान को आधारहीन और राजनीति से प्रेरित करार दिया।
विज्ञापन
UNSC
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की खिंचाई की। दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने महिला, शांति और सुरक्षा पर सुरक्षा परिषद की बहस के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था। इस पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई और बिलावल को भी करारा जवाब दिया। भारत ने कहा कि वह इस तरह के दुर्भावनापूर्ण और झूठे प्रचार का जवाब देना उचित नहीं समझता। उनके बयान जवाब देने के योग्य भी नहीं है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को उनके बयान को आधारहीन और राजनीति से प्रेरित करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि मैं आपनी बात रखूं, मैं भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारे में पाकिस्तान के प्रतिनिधि की तुच्छ, निराधार और राजनीति से प्रेरित टिप्पणी को खारिज करती हूं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में महिला, शांति और सुरक्षा पर खुली बहस में बोलते हुए कम्बोज ने कहा कि मेरा प्रतिनिधिमंडल इस तरह के दुर्भावनापूर्ण और झूठे प्रचार को जवाब देने के लायक भी नहीं समझता। हमारा ध्यान वहां है, जहां यह हमेशा सकारात्मक और दूरदर्शी विषयों पर रहता है। महिला, शांति और सुरक्षा एजेंडे के पूर्ण कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने के लिए आज की चर्चा महत्वपूर्ण है। हम बहस के विषय का सम्मान करते हैं और समय का महत्व समझते हैं। इसलिए हमारा ध्यान विषय पर बना रहेगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इस महीने के लिए मोजाम्बिक की अध्यक्षता में आयोजित परिषद की बहस में अपनी टिप्पणी में पाकिस्तान के विदेश मंत्री जरदारी ने जम्मू-कश्मीर का उल्लेख किया था। इस पर भारत ने कहा कि हम कई बार पाकिस्तान को बता चुके हैं कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा इलाका भारत का हिस्सा था, है और रहेगा। भारत इस बात पर कायम रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है, लेकिन इसके लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है।