फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india says that United Nations should take action against countries sponsoring terrorism

संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर भारत का वार, कहा- इसे प्रायोजित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाएं

Sun, 23 Aug 2020 01:30 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
india says that United Nations should take action against countries sponsoring terrorism
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Social Media

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान का नाम लिए बिना स्पष्ट तौर पर कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले किसी भी देश को खुद को आतंक पीड़ित के रूप में चित्रित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, विश्व निकाय को चाहिए कि वह आतंक के दोषियों, खासकर सीमा पार आतंक प्रायोजित करने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाए।
विज्ञापन



संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद पीड़ितों की याद में तीसरा अंतरराष्ट्रीय आभासी स्मरणोत्सव आयोजित किया। इस दौरान आतंक के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई। तिरुमूर्ति ने शुक्रवार को ट्वीट किया, इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर हम आतंकवाद की भेंट चढ़े लोगों को याद करते हैं और यह भी स्मरण करते हैं कि आतंक के दोषियों को दंड मुक्ति के साथ सीमा पार के देश का संरक्षण मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से इस पैनल में निधि चापेकर ने हिस्सा लिया। वह मार्च 2016 में ब्रुसेल्स हवाई अड्डे और सबवे पर हुए आतंकी हमले में बच गईं थीं। उस वक्त निधि जेट एयरवेज के साथ काम करती थीं। चर्चा में उनकी घायल अवस्था की एक फोटो दिखाई गई।

उन्होंने कहा, मैं बेल्जियम के इतिहास में अब तक हुए आतंकवाद के सबसे घातक हमले में जीवित बचे लोगों में से एक हूं, और आज भी उसका दंश झेल रही हूं। वे 23 दिन तक कोमा में रहीं।

वीडियो फुटेज में खोली नापाक पोल
तिरुमूर्ति ने तीन मिनट का एक वीडियो भी डाला जिसमें पाक आतंकी संगठनों द्वारा किए गए हमलों का जिक्र है। इसमें 1993 और 2008 में हुए मुंबई धमाके, 2001 में संसद पर हमले, 2002 अक्षरधाम मंदिर पर 2016 में उरी हमले और 2019 में पुलवामा हमले शामिल हैं। वीडियो 26/11 हमलों के फुटेज से शुरू होता है और इसमें पाक आतंकियों द्वारा हमले के निर्देश देने की आवाजें भी हैं।


संयुक्त राष्ट्र है पीड़ितों के साथ
संयुक्त राष्ट्र के इस कार्यक्रम में आतंकवाद पीड़ितों के एक पैनल से बातचीत में यह जाना गया कि आतंकवाद से उनका जीवन किस प्रकार प्रभावित हुआ है।

महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा, हम उन परिवारों के के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं, वह खुद उन लोगों के साथ हैं जो आतंकी हमले में घायल हुए और जिनकी जिंदगी इन घटनाओं के बाद पूरी तरह से बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed