फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india says in un that some countries are clearly guilty to shelter of some terrorist

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने कहा- कुछ देश आतंकियों को पनाह देने के लिए साफ तौर पर दोषी

Sun, 27 Jun 2021 12:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Jun 2021 12:37 AM IST
सार

भारत ने आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने पर बोलते हुए पाकिस्तान की तरफ परोक्ष रूप से इशारा किया और कहा, आतंकियों तक आर्थिक संसाधनों की पहुंच रोकना जरूरी है।
 

विज्ञापन
india says in un that some countries are clearly guilty to shelter of some terrorist
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि कुछ ऐसे देश हैं जो आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने और उन्हें पनाह देने के लिए साफ तौर पर दोषी हैं। भारत कई दशकों से खासकर सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का शिकार रहा है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत टीएस तिरुमूर्ति दूसरे आतंकवाद निरोधक सप्ताह के दौरान ‘कोविड-19 के बाद के परिदृश्य में आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटना’ विषय पर उच्च स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खतरे से सफलतापूर्वक निपटने के लिए आर्थिक संसाधनों तक आतंकियों की पहुंच को रोकना अहम है। उन्होंने कहा कि कुछ देश ऐसे हैं, जिनके पास आतंकवाद को धन मुहैया कराने से रोकने के लिए जरूरी क्षमताओं और कानूनी-परिचालन ढांचों का अभाव है, वहीं कुछ अन्य देश हैं जो आतंकवाद को सहायता देने और आतंकियों को इच्छा से आर्थिक मदद व पनाह देने के साफ-साफ दोषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें कमजोर देशों की क्षमता बढ़ाना चाहिए, वहीं विश्व समुदाय को दोषियों का सामूहिक रूप से साफ तौर पर नाम लेकर उन्हें जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

नए खतरे पैदा हुए
तिरुमूर्ति ने आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग, वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) को मजबूत करने और संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक ढांचे को अधिक वित्त उपलब्ध कराने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने चिंता जताई कि कोविड-19 महामारी से आतंकवाद वित्त पोषण निरोधक संस्था के प्रयासों को नए खतरे पैदा हुए हैं।


आतंकी वित्त के लिए ब्लॉकचेन तकनीक
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, आतंकी गुटों ने वित्त जुटाने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। हम आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई तकनीकों के दुरुपयोग से होने वाले खतरे को लेकर सतर्क हैं लेकिन इनमें से कई तकनीकों के लाभ जोखिम से कहीं अधिक हैं और हमारे सीएफटी के प्रयासों को मजबूत करने के लिए इनका उपयोग करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed