फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India said world should deal with Afghan crisis in accordance with UNSC resolution

तालिबान राज: भारत ने कहा- यूएनएससी प्रस्ताव के अनुरूप अफगान संकट से निपटे दुनिया

Wed, 15 Sep 2021 04:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 15 Sep 2021 04:36 AM IST
सार

विदेश सचिव ने यह भी कहा कि बीते माह भारत की अध्यक्षता में परिषद द्वारा स्वीकृत यूएनएससी प्रस्ताव में संकटग्रस्त देश से बाहर निकलना चाह रहे अफगानों और विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी की भी अपेक्षा की गई है।

विज्ञापन
India said world should deal with Afghan crisis in accordance with UNSC resolution
हर्षवर्द्धन शृंगला - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत का कहना है कि दुनिया को अफगानिस्तान संकट से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के उस प्रस्ताव के आधार पर निपटना चाहिए, जिसमें अफगान जमीन का आतंकवाद के लिए इस्तेमाल न होने देने की मांग की गई है।

विज्ञापन


एक ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा, प्रस्ताव 2593 में यूएनएससी द्वारा प्रतिबंधित आतंकियों का विशेष उल्लेख किया गया है। इसमें  जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शृंगला का कहना है, सभी मानते हैं कि अफगानिस्तान में महिला, अल्पसंख्यक अधिकारों समेत मानवाधिकारों को कायम रखने और  वहां समावेशी, वार्ता आधारित राजनीतिक समझौते के लिए सभी पक्षों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत को अफगान संकट से निपटने पर वैश्विक समुदाय के संयुक्त और उत्तरदायी बने रहने की उम्मीद है।

शृंगला ने कहा, लंबे समय से अफगानों की सहायता और वहां निवेश के चलते भारत की साख बढ़ी है। साथ ही दोनों देशों के सभ्यतागत बंधन को मजबूत किया है। भारत ने अफगानिस्तान में क्षमता निर्माण में योगदान दिया है। विकास सहायता कार्यक्रम के तहत हमने वहां प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटियां बनाई हैं। 65 हजार से ज्यादा अफगान छात्र भारत में पढ़े हैं। विदेश सचिव ने कहा, अफगानों के प्रति हमारा यह दोस्ताना दृष्टिकोण आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed