फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India’s Birth Rate Has Fallen Below Replacement Level, Says Elon Musk

India Birth Rate: भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क ने जताई चिंता, रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंचा आंकड़ा

Sun, 07 Jun 2026 01:36 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 07 Jun 2026 01:36 AM IST
सार

एलन मस्क ने कहा है कि भारत की जन्म दर अब रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंच गई है। हालिया डेटा के अनुसार देश की फर्टिलिटी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनसंख्या रुझानों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
India’s Birth Rate Has Fallen Below Replacement Level, Says Elon Musk
एलन मस्क, टेस्ला और एक्स के मालिक - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने भारत की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि भारत की जन्म दर अब रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंच चुकी है, जो लंबे समय में जनसंख्या संरचना पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया डेटा
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट को साझा करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत की जन्म दर कई साल पहले ही शिक्षित वर्ग में रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे आ चुकी है। मस्क ने जिस डेटा का हवाला दिया, उसमें कहा गया है कि भारत की कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate - TFR) घटकर लगभग 1.9 पर आ गई है, जबकि रिप्लेसमेंट लेवल 2.1 माना जाता है।
विज्ञापन


बड़े शहरों में और तेज गिरावट
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश की राजधानी दिल्ली में फर्टिलिटी रेट घटकर करीब 1.2 तक पहुंच गई है, जो कई विकसित देशों से भी कम मानी जा रही है।  विशेषज्ञों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में शिक्षा, जीवनशैली और आर्थिक कारणों से परिवार का आकार लगातार छोटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UN रिपोर्ट में भी पुष्टि
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2025 में भी बताया गया है कि भारत की फर्टिलिटी रेट 2.1 से नीचे गिरकर 1.9 पर आ चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है।


जनसंख्या रुझानों में बड़ा बदलाव
भारत की आबादी वर्तमान में 1.46 अरब से अधिक है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दशकों में घटती जन्म दर देश की आर्थिक संरचना, श्रम बाजार और सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, रिपोर्ट यह भी बताती है कि देश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है, लेकिन असमानता, बाल विवाह और महिलाओं से जुड़ी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed