फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India role in combating China is important remarks by the Chief of Operations of the US Navy

India China Dispute: चीन से मुकाबला करने में भारत की भूमिका अहम, अमेरिकी नौसेना के संचालन प्रमुख ने की टिप्पणी

Tue, 30 Aug 2022 12:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 Aug 2022 12:43 AM IST
सार

वाशिंगटन में अमेरिका के सर्वोच्च रैंक वाले नौसेना अधिकारी ने एक व्यक्तिगत संगोष्ठी के दौरान कहा कि उन्होंने किसी अन्य देश की तुलना में भारत की यात्रा पर अधिक समय बिताया है क्योंकि वह नई दिल्ली को भविष्य में अमेरिका के लिए एक रणनीतिक भागीदार मानते हैं।

विज्ञापन
India role in combating China is important remarks by the Chief of Operations of the US Navy
भारत-चीन - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिकी नौसेना के संचालन प्रमुख एडमिरल माइक गिल्डे ने कहा है कि चीन का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भारत भविष्य में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार होगा। हिमालय में भारत-चीन सीमा पर तनाव के हालात के बीच यह टिप्पणी सामने आई है।

विज्ञापन


वाशिंगटन में अमेरिका के सर्वोच्च रैंक वाले नौसेना अधिकारी ने एक व्यक्तिगत संगोष्ठी के दौरान कहा कि उन्होंने किसी अन्य देश की तुलना में भारत की यात्रा पर अधिक समय बिताया है क्योंकि वह नई दिल्ली को भविष्य में अमेरिका के लिए एक रणनीतिक भागीदार मानते हैं। पिछले साल अपनी पांच दिनी भारत यात्रा का जिक्र करते हुए, एडमिरल गिल्डे ने कहा, हिंद महासागर युद्धक्षेत्र हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है। भारत-चीन में सीमा पर तनाव के बीच यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। वह हैरिटेज फाउंडेशन द्वारा जापान में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed