फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India rejected allegations of interference in Canada elections, MEA said- We have nothing to do with it

India Canada Row: भारत ने खारिज किए कनाडा चुनाव में हस्तक्षेप के आरोप, MEA ने कहा- हमारा इससे कोई संबंध नहीं

Wed, 29 Jan 2025 10:05 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 29 Jan 2025 10:05 AM IST
सार

कनाडा में हुए चुनावों में भारत के हस्तक्षेप के आरोपों को विदेश मंत्रालय ने खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने कनाडा चुनाव में हस्तक्षेप पर कथित गतिविधियों के बारे में एक रिपोर्ट देखी है। वास्तव में यह कनाडा ही है जो भारत के आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप करता रहा है। 

विज्ञापन
India rejected allegations of interference in Canada elections, MEA said- We have nothing to do with it
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल और कनाडाई पीएम ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत-कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। कनाडा में हुए चुनावों में भारत के हस्तक्षेप के आरोपों को विदेश मंत्रालय ने खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारा इससे कोई संबंध नहीं है। कनाडाई आयोग ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत ने संघीय चुनाव में तीन राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को गुप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रॉक्सी एजेंटों का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने कनाडा चुनाव में हस्तक्षेप पर कथित गतिविधियों के बारे में एक रिपोर्ट देखी है। वास्तव में यह कनाडा ही है जो भारत के आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप करता रहा है। इससे अवैध प्रवास और संगठित आपराधिक गतिविधियों के लिए भी माहौल तैयार हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि हम भारत पर आक्षेप लगाने वाली रिपोर्ट को खारिज करते हैं। उम्मीद करते हैं कि अवैध प्रवासन को सक्षम करने वाली सहायता प्रणाली को आगे बरकरार नहीं रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा के एक अखबार की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि भारत ने संघीय चुनाव में तीन राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को गुप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रॉक्सी एजेंटों का इस्तेमाल किया। इस मामले में तत्कालीन पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर 2023 में न्यायमूर्ति मैरी जोस हॉग को चीन, रूस और अन्य देशों द्वारा चुनावों में किए गए हस्तक्षेप की जांच के लिए बने आयोग के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा था। 


पिछले साल कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा ने भारत पर चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगाया था। कनाडाई खुफिया विभाग ने कहा था कि कनाडा में भारत सरकार का एक सरकारी प्रॉक्सी एजेंट था, जिसका चुनावों में हस्तेक्षप करने का इरादा था। 2021 में भारत सरकार ने छोटे जिलों में हस्तेक्षप करने की कोशिश की थी। भारत को लगता था कि कनाडाई चुनाव का एक हिस्सा खालिस्तानी आंदोलन और पाकिस्तान समर्थक राजनीति से जुड़ा हुआ है। दस्तावेज के अनुसार, खुफिया जानकारी के अनुसार, प्रॉक्सी एजेंट ने भारत समर्थक उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में दखल दिया जा सके। 

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भी भारत पर लगाए थे आरोप
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर आरोप लगाए थे। निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया गया था। भारत ने इन बेतुके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही भारत ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया था। इसके अलावा भारत ने छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed