फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Pak tensions less heated now than 2 weeks ago says donald Trump

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव में आई कमी, दोनों देश चाहें तो मदद को तैयार अमेरिका: ट्रंप

Tue, 10 Sep 2019 04:45 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 10 Sep 2019 04:45 AM IST
सार

  • भारत-पाक के सामने है प्रस्ताव, ट्रंप मदद को तैयार
  • मुझे दोनों देशों का साथ बहुत अच्छा लगता है
  • भारत-पाक तनाव में आई कमी

विज्ञापन
India Pak tensions less heated now than 2 weeks ago says donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी-इमरान खान (फाइल फोटो)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच दो सप्ताह पहले के मुकाबले तनाव कम हुआ है। ट्रंप ने आगे कहा कि यदि भारत-पाकिस्तान चाहे तो अमेरिका मध्यस्थता के लिए तैयार है। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान 26 अगस्त को फ्रांस में हुई G7 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के करीब दो 2 सप्ताह बाद आया है। 
विज्ञापन


सोमवार को ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'आप जानते हैं कि कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान में टकराव है। ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि दो सप्ताह पहले दोनों देशों के बीच जितना तनाव था वह उसमें कमी आई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 26 अगस्त को फ्रांस में हुई G7 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के करीब दो सप्ताह बाद आया है। 

इस मुलाकात में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप दो टूक कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी मुद्दे पर तीसरे देश के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

भारत-पाक के सामने है प्रस्ताव, ट्रंप मदद को तैयार

भारत और पाकिस्तान से ट्रंप ने कहा, 'मुझे दोनों देशों का साथ बहुत अच्छा लगता है। यदि वे चाहें तो मैं उनकी मदद करना चाहता हूं।

ट्रंप ने रखा था प्रस्ताव, भारत ने किया खारिज

बता दें कि जुलाई माह में हुई ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की थी। हालांकि भारत ने तब ट्रंप के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। जबकि पाकिस्तान ने ट्रंप के बयान का स्वागत किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed