फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Mauritius Relations PM Narendra Modi inaugurate airstrip jetty Agalega Island Mauritius

India-Mauritius: 'विकास साझेदारी हमारे संबंधों का प्रमुख स्तंभ', मॉरिशस में उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

Thu, 29 Feb 2024 02:23 PM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अगालेगा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अगालेगा Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 02:23 PM IST
सार

पीएम कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया था। इन कई परियोजनाओं का उद्घाटन दोनों देशों, भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत और दशकों पुरानी विकास साझेदारी का प्रमाण है।

विज्ञापन
India Mauritius Relations PM Narendra Modi inaugurate airstrip jetty Agalega Island Mauritius
नई एयरस्ट्रिप और जेटी का उद्घाटन - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मॉरीशस समकक्ष प्रविंद जुगनाथ ने गुरुवार को मॉरीशस के अगालेगा द्वीप पर छह सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नई हवाई पट्टी(एयरस्ट्रिप) और सेंट जेम्स जेट्टी का भी संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


पीएम कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया था। इन कई परियोजनाओं का उद्घाटन दोनों देशों, भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत और दशकों पुरानी विकास साझेदारी का प्रमाण है।
विज्ञापन


भारत-मॉरिशस ने रिश्ते में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं: पीएम मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले 10 वर्षों में, भारत-मॉरीशस संबंधों को अभूतपूर्व दिशा मिली है। हमने इस रिश्ते में नई ऊंचाइयां हासिल कीं। हमने वैज्ञानिक और ऐतिहासिक संबंधों को एक नया रूप दिया। विकास साझेदारी हमारे संबंधों का प्रमुख स्तंभ रही है। भारत ने हमेशा मॉरीशस की जरूरतों का सम्मान किया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक बयान के अनुसार, ये परियोजनाएं मुख्य भूमि मॉरीशस और अगालेगा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की मांग को पूरा करने में मदद करेंगी। पीएमओ के अनुसार इससे समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

दरअसल, कुछ सप्ताह पहले दोनों नेताओं ने मॉरीशस में यूपीआई और रुपे कार्ड सेवाओं के शुभारंभ किया था। इसके बाद अब इन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन इस क्षेत्र में बहुत महत्व रखता है। 

12 फरवरी को किया था RuPay कार्ड सेवाओं का शुभारंभ
बता दें कि इससे पहले प्रधान मंत्री मोदी ने 12 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुगनाथ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ, मॉरीशस में RuPay कार्ड सेवाओं का शुभारंभ किया था। साथ ही साथ श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं का भी शुरू किया था।


इस बीच, प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि नई सेवाओं के लॉन्च से श्रीलंका और मॉरीशस दोनों देशों के नागरिकों को काफी सुविधा होगी। श्रीलंका और मॉरीशस के साथ भारत के मजबूत संबंधों के बारे में बात करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह तीन मित्र देशों के लिए एक विशेष दिन है, क्योंकि तीन देशों के ऐतिहासिक कनेक्शन आधुनिक डिजिटल कनेक्शन का रूप लेते हैं। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं लोगों के विकास के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed