फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Jordan relations Crown Prince took PM Modi in his own car showcasing the warmth of their relationship

कैसे हैं भारत-जॉर्डन संबंध: पीएम मोदी को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए क्राउन प्रिंस, दिखी रिश्ते की गर्मजोशी

Tue, 16 Dec 2025 01:39 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अम्मान Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 01:39 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दूसरे दिन दोनों देशों के रिश्तों की गर्मजोशी का खास नजारा दिखा, जब क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय खुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को अम्मान के जॉर्डन म्यूजियम ले गए। यह भारत-जॉर्डन के मजबूत भरोसे और आपसी सम्मान का प्रतीक है। 

विज्ञापन
India-Jordan relations Crown Prince took PM Modi in his own car showcasing the warmth of their relationship
पीएम मोदी को अपनी कार में ले जाते क्राउन प्रिंस - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को एक खास पल देखने को मिला। जहां जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने खुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को अम्मान स्थित जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया। काउन प्रिंस द्वारा खुद कार चलाकर पीएम नरेंद्र मोदी म्यूजियम ले जाना भारत और जॉर्डन के बीच मजबूत और गर्मजोशी भरे रिश्तों को दर्शाता है। क्राउन प्रिंस अल हुसैन पैगंबर मोहम्मद के 42वीं पीढ़ी के वंशज माने जाते हैं। उनका यह कदम दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और भरोसे को और मजबूत करता है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे थे। वे जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर हैं। जॉर्डन, पीएम मोदी की चार दिन की तीन देशों की यात्रा का पहला पड़ाव है। इसके बाद वे इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया जॉर्डन म्यूजियम का दौरा
पीएम मोदी ने इस दौरान अम्मान के रास अल-ऐन इलाके में स्थित जॉर्डन म्यूजियम का भी दौरा किया। यह जॉर्डन का सबसे बड़ा म्यूजियम है, जहां देश के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्विक अवशेष रखे गए हैं। साल 2014 में बने इस म्यूजियम में प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक समय तक की सभ्यता की झलक मिलती है। यहां 15 लाख साल पुराने जानवरों की हड्डियां और 9 हजार साल पुरानी ऐन गजाल की चूने से बनी मूर्तियां भी मौजूद हैं, जिन्हें दुनिया की सबसे पुरानी मूर्तियों में गिना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन




आतंकवाद के मुद्दे पर दोनों देशों का एक रुख
इससे पहले जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रभारत और जॉर्डन आतंकवाद के खिलाफ एक जैसी और स्पष्ट सोच रखते हैं। 75 साल पुराने राजनयिक रिश्तों के बीच हुई यह मुलाकात भारत-जॉर्डन संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।




व्यापार, रक्षा और निवेश पर सहमति
दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, उर्वरक और कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी और गहरी करने का फैसला किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन आने वाले समय में डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढांचे और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह बैठक रिश्तों को नई ऊर्जा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed