फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India is delaying fifth generation fighter aircraft program: Russian official

भारत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में देरी कर रहा : रूसी अधिकारी

Wed, 28 Aug 2019 09:59 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
India is delaying fifth generation fighter aircraft program: Russian official
Fighter Plane

रूस ने मंगलवार को कहा कि भारत-रूस के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एफजीएफए) कार्यक्रम के विकास में देरी भारतीय पक्ष की ओर से है।

विज्ञापन


भारत और रूस 2007 में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान या बहुद्देश्यीय युद्धक विमान के एक संस्करण को विकसित करने के लिए संयुक्त कार्यक्रम पर सहमत हुए थे।

पिछले साल भारत इंजन और अन्य क्षमताओं जैसे वांछित मापदंडों पर असंतोष को लेकर विमान के सह-विकास और उत्पादन से कथित तौर पर अलग हो गया था।

रशियन स्टेट कॉर्पोरेशन की अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षेत्रीय नीति के निदेशक विक्टर एन क्लादोव ने कहा, "हमने भारत सरकार के साथ कभी भी किसी समझौते को रद्द नहीं किया है। पांचवीं पीढ़ी (लड़ाकू विमान) की परियोजना को भारतीय पक्ष द्वारा देर की गई है, न कि रूसी पक्ष द्वारा।" 
विज्ञापन


क्लादोव "मेकस इंटरनेशनल एयर शो" में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के पास विकास के संबंध में अपने विचार और रणनीति है।

इस शो में रूस ने अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एसयू-57 के निर्यात संस्करण का प्रदर्शन किया।

उन्होंने इस विमान की खूबियों की चर्चा करते हुए कहा, "इसमें नई पीढ़ी का इंजन और नए प्रकार के एवियोनिक्स लगाए गए हैं। यह एक बहुमुखी, बहु-भूमिका वाला उन्नत विमान है जो कई प्रकार के कार्य कर सकता है। यह बिल्कुल नए स्तर की रक्षा तकनीक है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed