फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'India-Germany together want to secure the world', German official said on naval exercise

India-Germany: 'भारत-जर्मनी मिलकर दुनिया को सुरक्षित करना चाहते हैं', नौसेना अभ्यास पर बोले जर्मनी के अधिकारी

Sat, 26 Oct 2024 04:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Oct 2024 04:09 PM IST
सार

यूरोपीय राष्ट्र की नौसेना के रियर एडमिरल हेल्गे रिश ने कहा कि भारत और जर्मनी लोकतांत्रिक देश होने के साथ ही अच्छे साझेदार हैं।

विज्ञापन
'India-Germany together want to secure the world', German official said on naval exercise
जर्मन नौसेना के रियर एडमिरल हेल्गे रिश - फोटो : ANI

विस्तार

जर्मन नौसेना के अधिकारी ने शनिवार को भारत-जर्मनी के संबंधों को लेकर अपने विचार साझा किए। यूरोपीय राष्ट्र की नौसेना के रियर एडमिरल हेल्गे रिश ने कहा कि भारत और जर्मनी लोकतांत्रिक देश होने के साथ ही अच्छे साझेदार हैं। दोनों देश मिलकर दुनिया को सुरक्षित करना चाहते हैं। हेल्गे रिश की जर्मनी फ्रिगेट की टास्क फोर्स ग्रुप के कमांडर हैं। जर्मनी फ्रिगेट की सात मई को दक्षिणी गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर हिंद-प्रशांत  क्षेत्र में तैनाती की गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दोनों देश वैश्विक रूप से प्रतिबद्ध
कमांडर रिश ने कहा कि दोनों देश लोकतांत्रिक हैं। साथ ही हम कई सारे मूल्यों और रुचियों को साझा करते हैं। हम दोनों देश क्षेत्रीय रूप से जुड़े हैं, लेकिन वैश्विक रूप से भी प्रतिबद्ध हैं। भारत और जर्मनी के बीच करीबी सहयोग की प्रेरणा है। संयुक्त नौसेना अभ्यास को लेकर उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों और उनकी नौसेना के बीच दोस्ती और साझेदारी मजूबत करने का प्रयास है। आने वाले समय में हम और भी अभ्यास करेंगे, मगर अभी इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि हमारे देशों की सरकार ने इस बारे में चर्चा जरूर की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश ने कहा कि हिंद प्रशांत तैनाती के तौर पर जर्मन की नौसेना ने अमेरिका और एशिया में कई देशों के साथ साझा अभ्यास किए हैं। जर्मनी नौसेना भारत में इसलिए है क्योंकि यह विश्व के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देशों में से एक है। हमारे क्षेत्रीय संबंध काफी अच्छे हैं। हम दोनों का ही उद्देश्य दुनिया को सुरक्षित जगह बनाना है। 

हम समान मूल्य साझा करते हैं
रियर एडमिरल हेल्गे रिश ने कहा कि भारत और जर्मनी दोनों राष्ट्र अच्छे साझेदार इसलिए भी हैं, क्योंकि हमारे मूल्य समान हैं। हमने अच्छे अभ्यास किए हैं। पहले हमने पूर्वी नौसैन्य क्षेत्र में अभ्यास किया और पिछले कुछ दिन से हम पश्चिमी तट पर अभ्यास कर रहे हैं। यह अभ्यास पूरी तरह से पेशेवर अंदाज में हुआ है। मैं भारतीय नाविकों के जुनून और पेशेवर ज्ञान से बहुत प्रभावित हूं। 


भारत दौरे पर आए हैं जर्मन चांसलर शोल्ज
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज गुरुवार को भारत के दौरे पर आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed