फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-France: Ajit Doval meets top leaders of France, discusses defense ties, terrorist threats,

India-France: फ्रांस के शीर्ष नेताओं से मिले डोभाल रक्षा संबंधों, आतंकी खतरों पर चर्चा

Sat, 06 Nov 2021 09:15 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: Amit Mandal Updated Sat, 06 Nov 2021 09:15 PM IST
सार

बैठक के दौरान एनएसए डोभाल ने कहा कि फ्रांस भारत का प्रमुख वैश्विक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र का साझेदार है।

विज्ञापन
India-France: Ajit Doval meets top leaders of France, discusses defense ties, terrorist threats,
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को यहां फ्रांस के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्षिक रणनीतिक बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व किया। भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता की 35वीं बैठक के अवसर पर डोभाल ने फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां येव्स ली द्रयां, रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली, फांसीसी राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार इमैन्युएल बोन और राष्ट्रपति के मुख्य सैन्य सलाहकार एडमिरल ज्यां फिलिप रोलैंड के साथ वार्ता की। 
विज्ञापन


हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त और खुली आवाजाही के महत्व पर बात हुई
फ्रांसीसी विदेश मंत्री के साथ बातचीत में कानून के शासन के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त और खुली आवाजाही के महत्व पर बात हुई। नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास ने एक बयान जारी कर बताया कि द्रयां ने दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु ऊर्जा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने की जरूरत भी बताई। बयान में कहा गया है कि रोम में फ्रांसीसी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत की पृष्ठभूमि में विदेश मंत्री द्रयां ने फ्रांस और भारत के बीच आपसी विश्वास के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन


पेरिस स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस बैठक के बारे में बयान जारी कर बताया कि फ्रांस ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में एक स्थानीय ताकत होने के नाते अपनी प्रतिबद्धता जताई है और हिंद प्रशांत रणनीति के एक बड़े स्तंभ के रूप में भारत के साथ साझेदारी बल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान एनएसए डोभाल ने कहा कि फ्रांस भारत का प्रमुख वैश्विक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र का साझेदार है। दोनों देशों ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई बातचीत से सामने आए विजन को दोहराते हुए ये माना है कि उनकी साझेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर और रणनीतिक स्वायत्ता, कानून के शासन, बहुध्रुवीयता और बहुपक्षीयता के साझा विश्वास  के बूते हिंद प्रशांत में स्थायित्व, सुरक्षा और शांति को कायम रखने के लिए बहुत जरूरी है।


फ्रांसीसी एनएसए से अफगानिस्तान से आतंकी खतरे पर चर्चा
फ्रांसीसी एनएसए इमैल्युएल बोन के साथ डोभाल ने अफगानिस्तान से भविष्य में आतंकी खतरे को लेकर भी चर्चा की। इसके अलावा अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया में भविष्य की चुनौतियों पर भी विचार विमर्श किया। इसके अलावा दोनों एनएसए ने समुद्र, साइबर स्पेस और अंतरिक्ष क्षेत्र की चुनौतियों पर भी बात हुई।  दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तथा संयुक्त राष्ट्र के अन्य मंचों पर मजबूत साझेदारी पर भी एकमत थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed