{"_id":"68413887b169765bdd072469","slug":"india-did-not-need-persuading-never-particularly-wanted-to-ask-anyone-mediate-tharoor-rahul-gandhi-allegation-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: 'पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने में कोई परेशानी नहीं', राहुल के आरोपों पर थरूर का जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Shashi Tharoor: 'पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने में कोई परेशानी नहीं', राहुल के आरोपों पर थरूर का जवाब
Thu, 05 Jun 2025 12:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:13 PM IST
सार
थरूर ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकी ढांचे को खत्म करता है तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। अगर वे गंभीर कार्रवाई करते हैं और ये दिखाते हैं कि वे भारत के साथ सामान्य रिश्ते चाहते हैं तो हम भी उनके साथ बातचीत कर सकते हैं और वो भी बिना किसी मध्यस्थता के।
विज्ञापन
अमेरिका में शशि थरूर
- फोटो : एक्स/शशि थरूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि भारत, अमेरिकी राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करता है, लेकिन भारत ने कभी भी किसी से मध्यस्थता के लिए नहीं कहा और न ही किसी को हमें रुकने के लिए कहने की जरूरत है। शशि थरूर ने ये बातें अमेरिका में कही। फिलहाल उनके नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की मध्यस्थता की।
पाकिस्तान आतंक की भाषा का इस्तेमाल करेगा, तो..
वॉशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में थरूर ने कहा कि 'भारत को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने में कोई परेशानी नहीं हैं। जब तक वे (पाकिस्तान) आतंकवाद की भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो हम ताकत की आवाज का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए किसी तीसरे पक्ष की जरूरत ही नहीं है।' राहुल गांधी के हालिया बयान पर, जिसमें राहुल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराने के दावे पर सवाल उठाए थे, शशि थरूर ने कहा कि 'अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रति हमारे मन में बहुत सम्मान है। हम अपने लिए बस इतना ही कह सकते हैं कि हमने कभी किसी से मध्यस्थता करने के लिए नहीं कहा।'
ये भी पढ़ें- US: 'जब हमला होता है तो उसका जवाब देने के अलावा कोई चारा नहीं', अमेरिकी सांसदों ने भारत का किया समर्थन
विज्ञापन
'पाकिस्तान आतंकी ढांचे खत्म करता है तो हम भी बातचीत के लिए तैयार'
थरूर ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकी ढांचे को खत्म करता है तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। अगर वे गंभीर कार्रवाई करते हैं और ये दिखाते हैं कि वे भारत के साथ सामान्य रिश्ते चाहते हैं तो हम भी उनके साथ बातचीत कर सकते हैं और वो भी बिना किसी मध्यस्थता के। संघर्षविराम में मध्यस्थता के दावों पर भारतीय सांसद ने कहा कि 'भारत को लड़ाई रोकने के लिए मनाने की जरूरत नहीं है। किसी को भी ये बताने की जरूरत नहीं है कि हम कब लड़ाई रोकें। हम कह रहे हैं कि जिस पल पाकिस्तान हमले बंद कर देगा, हम भी लड़ाई रोक देंगे।'
ट्रंप के दावों को लेकर पूछे गए सवाल पर क्या बोले थरूर
ट्रंप के दावे पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल पर थरूर ने कहा कि 'हमारे मन में अमेरिका के लिए बहुत सम्मान है और हमारे बीच रणनीतिक साझेदारी भी है। हम इसे किसी मामले के चलते तबाह नहीं करना चाहते। हम कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं और हम इसे और बेहतर करना चाहते हैं। छोटी-छोटी चीजें होती रहती है, लेकिन हमें कल पर फोकस करना होगा।' थरूर ने कहा कि 'अगर हमारा पड़ोसी हमारे बच्चों पर अपने कुत्तों से हमला कराता है और फिर कहता है कि आइए बात करते हैं तो क्या आप बात करेंगे, जब तक कि वे अपने हमलावर कुत्तों को दूर न कर दें?'