{"_id":"64b54bbe2d1ee4ab0204b227","slug":"india-contributes-usd-1000000-to-promote-hindi-language-at-united-nations-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की पहल, भारत ने करीब 8.3 करोड़ रुपये का दिया योगदान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की पहल, भारत ने करीब 8.3 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Mon, 17 Jul 2023 07:40 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, न्यूयार्क।
एएनआई, न्यूयार्क।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:40 PM IST
सार
राजदूत कंबोज ने कहा कि हिंदी भाषा में समाचार और मल्टीमीडिया सामग्री को मुख्यधारा में लाने और मजबूत करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की भारत और उन देशों में सराहना की गई है जहां हिंदी भाषी आबादी रहती है।
विज्ञापन
मेलिसा फ्लेमिंग के साथ रुचिरा कंबोज।
- फोटो : Twitter@IndiaUNNewYork
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल की है। इसके तहत भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को 10 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभाग 8.3 करोड़ रुपये) का योगदान दिया है। यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने वैश्विक संगठन में हिंदी भाषा के उपयोग के विस्तार के लिए संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग की अवर महासचिव मेलिसा फ्लेमिंग को एक चेक सौंपा।
विज्ञापन
रुचिरा कंबोज ने एक ट्वीट में कहा, "भाषाई समावेशिता में निवेश! हमने यूएन में हिंदी के उपयोग को बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग की अवर महासचिव मेलिसा फ्लेमिंग को दस लाख डॉलर का चेक सौंपा। यूएन में हिंदी (Hindi@UN) परियोजना के तहत हम आने वाले बाधाओं को तोड़ रहे हैं और सार्वजनिक पहुंच बढ़ा रहे हैं।" इस बीच कंबोज ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह समावेशी संवाद और समझ को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल है।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजदूत कंबोज ने कहा, हिंदी भाषा में समाचार और मल्टीमीडिया सामग्री को मुख्यधारा में लाने और मजबूत करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की भारत और उन देशों में सराहना की गई है जहां हिंदी भाषी आबादी रहती है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार इस उद्देश्य के लिए संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना जारी रखेगी। भारत संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी करके खुश है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग के सहयोग से हिंदी@यूएन परियोजना 2018 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा में संयुक्त राष्ट्र की सार्वजनिक पहुंच को बढ़ाना और दुनियाभर के लाखों हिंदी भाषी लोगों के बीच वैश्विक मुद्दों के बारे में अधिक जागरूकता फैलाना है।
संयुक्त राष्ट्र से संबंधित समाचार निम्नलिखित प्लेटफार्मों के माध्यम से हिंदी में प्रसारित किया जाता है:- यूएन न्यूज की वेबसाइट (https://news.un.org/hi/), ट्विटर हैंडल @Uninhindi, इंस्टाग्राम हैंडल unitednationshindi, यूएन फेसबुक हिंदी पेज और एक साप्ताहिक यूएन न्यूज-हिंदी ऑडियो बुलेटिन (https:/ /soundcloud.com/un-news-hindi)।
यूएन हिंदी सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर 50,000, इंस्टाग्राम पर 29,000 और फेसबुक पर 15,000 फॉलोअर्स के साथ हर साल लगभग 1000 पोस्ट प्रकाशित करते हैं। हिंदी यूएन न्यूज वेबसाइट 13 लाख वार्षिक इंप्रेशन के साथ इंटरनेट सर्च इंजन में शीर्ष दस में बनी हुई है।