{"_id":"64870b44d781e463f2093096","slug":"india-china-last-indian-journalist-present-there-will-return-from-china-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-China: चीन से देश वापसी करेगा वहां मौजूद आखिरी भारतीय पत्रकार; यह है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-China: चीन से देश वापसी करेगा वहां मौजूद आखिरी भारतीय पत्रकार; यह है इसके पीछे की वजह
Mon, 12 Jun 2023 06:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 12 Jun 2023 06:09 PM IST
सार
केंद्र की मोदी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि चीनी पत्रकारों को यहां काम में कोई दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन चीन में भारतीय पत्रकारों के लिए ऐसा माहौल नहीं है। केंद्र सरकार ने यह भी कहा था कि भारत और चीन इस मुद्दे पर संपर्क में हैं।
विज्ञापन
भारत और चीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रैगन ने देश में मौजूद आखिरी भारतीय पत्रकार को भारत वापस जाने के लिए कह दिया है। जिसके बाद एशिया की दोनों महाशक्तियों के बीच तनाव गहरा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले भारत ने यहां मौजूद चीन के रिपोर्टर के वीजा की अवधि को बढ़ाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी अधिकारियों ने भारतीय रिपोर्टर को इसी महीने देश छोड़ने के लिए कहा है। जब यह भारतीय पत्रकार देश में वापस आ जाएगा उसके बाद चीन में भारतीय मीडिया का कोई भी प्रतिनिधि नहीं रह जाएगा। बता दें कि साल 2023 की शुरुआत में चीन में चार भारतीय पत्रतार थे, जिसमे से दो पत्रकारों के वीजा नवीनीकरण से अप्रैल में चीन ने इनकार कर दिया था, वहीं, तीसरे पत्रकार ने बीते सप्ताह के आखिर में चीन छोड़ दिया है। हालांकि अभी तक चीन के विदेश मंत्रालय और भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
वहीं, बीते माह चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि भारत में एक चीनी पत्रकार बचा है, जिसके वीजा का नवीनीकरण होना है। उसके पहले भारत ने दो चीनी पत्रकारों के वीजा नवीनीकरण के आवेदन को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं, केंद्र की मोदी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि चीनी पत्रकारों को यहां काम में कोई दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन चीन में भारतीय पत्रकारों के लिए ऐसा माहौल नहीं है। केंद्र सरकार ने यह भी कहा था कि भारत और चीन इस मुद्दे पर संपर्क में हैं।
इस मामले से परिचित कुछ अधिकारियों ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि वीजा विवाद की शुरुआत चीन में रिपोर्टिंग में मदद के लिए भारतीय पत्रकारों द्वारा सहायकों को भर्ती करने से हुई थी। चीन ने अपनी पॉलिसी में एक समय पर तीन सहायकों की सीमा तय की है। वहीं, भारत में इस तरह की भर्ती के लिए कोई सीमा नहीं है।