{"_id":"6713f5f5d9b75c9d1309d500","slug":"india-canada-relations-defence-expert-shivali-deshpande-ex-diplomat-kp-fabian-trudeau-childish-behaviour-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Canada: ट्रूडो की बचकाना हरकत से बिगड़े भारत-कनाडा संबंध; विशेषज्ञ बोलीं- जानबूझकर तनाव बढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Canada: ट्रूडो की बचकाना हरकत से बिगड़े भारत-कनाडा संबंध; विशेषज्ञ बोलीं- जानबूझकर तनाव बढ़ाने का प्रयास
Sat, 19 Oct 2024 11:40 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:40 PM IST
सार
भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी को रक्षा और विदेश मामलों के जानकार प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की बचकाना हरकतों का नतीजा मानते हैं। कनाडा सरकार की मंत्री के बयान को विशेषज्ञ जानबूझकर तनाव बढ़ाने का प्रयास बता रहे हैं।
विज्ञापन
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
- फोटो : ANI
विस्तार
विदेश नीति मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि कनाडाई पीएम जस्टिस त्रूदो की बचकाना हरकतों पर भारत की प्रतिक्रिया सहज थी। उन्होंने कहा, भारत पर लगाए गलत आरोपों से ही दोनों में रिश्ते बिगड़े। विशेषज्ञों को लगता है कि कनाडा शायद तनाव बढ़ाना चाहता है।
रक्षा विशेषज्ञ शिवाली देशपांडे ने कहा, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से उपजे विवाद पर भारतीय राजनयिकों की कनाडा से वापसी भारत सरकार का कड़ा कदम है। इसने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि भारत इस तरह की बेजा हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह भारत के एक सशक्त देश के तौर पर उभरने का संकेत भी है। उन्होंने कहा, यह संदेश है कि यदि कोई भारत के साथ खिलवाड़ की कोशिश करेगा, तो उसके गंभीर नतीजे होंगे। उन्होंने भारत के विरुद्ध सबूत न दे पाने को अशोभनीय बताया।
जोली के बयान से तनाव
कनाडा में भारत के राजदूत रह चुके केपी फैबियन ने देशपांडे की बात से सहमति जताते हुए कहा, ऐसा लगता है कि कनाडा जानबूझकर तनाव बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली के बयान को इसी तरह की कोशिश बताया। जोली ने भारत की तुलना रूस से करते हुए भारतीय राजनयिक को कनाडा में हत्याओं से जोड़ा था।
विज्ञापन
भारत के पास कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित
फैबियन के मुताबिक, कनाडा तनाव घटाने के बजाय उसे बढ़ाने में लगा। आमतौर पर ऐसे मामलों में दूसरे देशों से बातचीत करने या आपत्ति जताने के लिए कूटनीतिक चैनलों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कनाडा ने मीडिया के जरिये मुद्दे को गलत ढंग से उछाला है।
भारत के अन्य राजनयिकों के भी नोटिस पर होने संबंधी जोली के बयान के संदर्भ में उन्होंने कहा, भारत भी आगे की कार्रवाई का अधिकार रखता है। संभव है दोनों देश राजनयिकों की संख्या की समानता के लिए कुछ और कनाडाई राजनयिकों को जाने को कहें।