फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India- Canada Relations: Canada appoints new Consul General in Mumbai

India- Canada Relations: पिघल रही रिश्तों में जमी बर्फ! कनाडा ने मुंबई में की नए महावाणिज्य दूत की नियुक्ति

Sat, 02 Aug 2025 01:12 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 02 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
India- Canada Relations: Canada appoints new Consul General in Mumbai
भारत कनाडा झंडा - फोटो : istock

कनाडा ने जेफ डेविड को मुंबई में महावाणिज्य दूत नियुक्त किया है। पिछले साल अक्तूबर में भारत की तरफ से अपने राजदूत और पांच अन्य राजनयिकों को वापस बुलाने और इतने ही कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने के बाद अब यह पहली राजनयिक नियुक्ति दोनों देशों के रिश्तों में सुधार का संकेत देती है।

विज्ञापन


कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने घोषणा की कि डेविड मुंबई में महावाणिज्य दूत बनेंगे। अफगानिस्तान और चीन में सेवा दे चुके डेविड यहां डिड्राह केली की जगह लेंगे, जिन्होंने 2023 में भारत छोड़ दिया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब जून में ही अल्बर्टा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ मुलाकात हुई थी। मई 2025 में कार्नी के पदभार ग्रहण करने के बाद से ये दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने परस्पर संबंधों को सुधारने के उद्देश्य से नए उच्चायुक्तों की नियुक्ति पर सहमति जताई थी। सितंबर 2023 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूडो के 18 जून 2023 को सरे शहर में गुरुद्वारे के बाहर सिख चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed