फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Australia Navy Chief Meeting Red Sea Merchant Vessel Houthi Rebels

लाल सागर: हूती आतंकियों के खिलाफ और सख्ती, भारत-ऑस्ट्रेलिया मिलकर कसेंगे नकेल; नौसेना प्रमुखों के बीच अहम मंथन

Thu, 04 Apr 2024 06:32 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 04 Apr 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
India Australia Navy Chief Meeting Red Sea Merchant Vessel Houthi Rebels
नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के शाही नौसेना प्रमुख एडमिरल मार्क हैमंड ने भारतीय समकक्ष एडमिरल आर हरि कुमार से लाल सागर में व्यावसायिक जहाजों पर हूती आतंकियों के हमले सहित द्विपक्षीय सैन्य संबंधों व अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। इस दौरान दोनों नौसेना प्रमुखों ने लाल सागर में बढ़ते हमलों के खिलाफ और सख्ती से निपटने की बात कही।
विज्ञापन


हूती आतंकियों ने कई व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाया
भारतीय नौसेना ने कहा, दोनों नौसेना प्रमुखों की वार्ता द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने, आपसी प्रशिक्षण एवं सूचना साझा करने और ऑपरेशनल घनिष्ठता बढ़ाने पर केंद्रित रही। जानकारों का कहना है कि दोनों अधिकारियों ने लाल सागर और आसपास के क्षेत्रों के हालात पर भी मंथन किया। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में लाल सागर में हूती आतंकियों ने कई व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाया है। इस पर पूरे विश्व ने चिंता जताई है।
विज्ञापन


भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई नौसेना अधिकारी
पांच दिवसीय दौरे पर मंगलवार को दिल्ली पहुंचे एडमिरल हैमंड ने एडमिरल हरि कुमार के साथ बातचीत से पहले नेशनल वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्हें साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। ऑस्ट्रेलिया नौसेना अधिकारी का सीडीएस जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और रक्षा सचिव गिरधर अरमाने से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed