फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India: asked the Chinese government to allow Indians to travel to China

भारत: चीन सरकार से भारतीयों को चीन की यात्रा करने की अनुमति देने को कहा

Fri, 11 Jun 2021 12:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 11 Jun 2021 12:14 AM IST
सार

  • चीन यात्रा के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदंम बागची ने कहा कि वह भारतीय नागरिकों के लिए चीन की यात्रा फिर से शुरू कराने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में है, खासकर उनके लिए जो वहां काम या पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन
India: asked the Chinese government to allow Indians to travel to China
उड़ान - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत ने बृहस्पतिवार को चीन सरकार से कहा कि वह भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से चीन में काम करने वालों या अध्ययन करने वालों को चीन की यात्रा करने की अनुमति दे। नई दिल्ली ने कहा कि आवश्यक दो-तरफा यात्रा की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, विशेष रूप से इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि चीनी नागरिक भारत की यात्रा कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के फॉलो-अप की आवश्यकता का समर्थन करता है। उल्लेखनीय है कि दुनिया में यह पता लगाने के लिए आवाज उठ रही है कि चीन के वुहान शहर में 2019 के अंत में कोरोना वायरस किस तरह सामने आया।
विज्ञापन


विश्व व्यापार संगठन में कोविड रोधी टीकों और संबंधित उत्पादों पर पेटेंट संबंधी छूट के भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव के बारे में एक अलग सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदंम बागची ने कहा, हम यह देखकर खुश हैं कि हमारी पहल को कई देशों से समर्थन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन यात्रा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह भारतीय नागरिकों के लिए चीन की यात्रा फिर से शुरू कराने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में है, खासकर उनके लिए जो वहां काम या पढ़ाई करते हैं।

बागची ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम जहां सुरक्षा सुनिश्चित करने और कोविड संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हैं, वहीं आवश्यक दो-तरफ़ा यात्रा की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, विशेष रूप से इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि चीन के नागरिक भारत की यात्रा कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चीन के नागरिक सीधे संपर्क के अभाव के बावजूद भारत की यात्रा करने में सक्षम हैं। बागची ने कहा, हालांकि भारतीय नागरिकों के लिए पिछले नवंबर से चीन की यात्रा करना संभव नहीं है क्योंकि चीनी पक्ष ने मौजूदा वीजा को निलंबित कर दिया है। प्रवक्ता ने कहा, हम भारतीय नागरिकों द्वारा चीन की यात्रा को जल्द से जल्द फिर से शुरू कराने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो वहां काम करते हैं या पढ़ते हैं।


बागची ने कहा कि इस साल मार्च में, चीनी दूतावास ने चीन निर्मित टीके लेने वालों के लिए वीजा की सुविधा के बारे में एक अधिसूचना जारी की थी। बागची ने कहा, यह समझा जाता है कि कई भारतीय नागरिकों ने इस तरह से टीका लगाने के बाद चीनी वीजा के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक उन्हें वीजा जारी नहीं किया गया है। चूंकि इन भारतीय नागरिकों ने स्पष्ट रूप से चीनी पक्ष द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा किया है, हम आशा करते हैं कि चीनी दूतावास उन्हें जल्द ही वीजा जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed