फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India and Pakistan agree on Kartarpur corridor issues

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाक के बीच सहमति बनी, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन

Sat, 14 Sep 2019 09:26 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 14 Sep 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
India and Pakistan agree on Kartarpur corridor issues
करतारपुर कॉरिडोर (फाइल फोटो)

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बन गई है। दोनों देश करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने देने पर सहमत हो गए हैं। इन श्रद्धालुओं को यात्रा से लेकर दोपहर के खाने और चिकित्सा फ्री में प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) ने शनिवार को कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के मसले पर दोनों पक्षों के बीच लाहौर में हुई बैठक के दौरान इस संबंध में चर्चा हुई थी। यात्रा की शुरुआत में भारतीय नागरिकों को कॉरिडोर कार्ड जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा श्रद्धालुओं को प्रबंधन के पास अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा, जो वापसी पर उन्हें मिल जाएगा। बोर्ड ने कहा कि रोजाना पांच हजार यात्री गुरुद्वारा जाएंगे और उन्हें सुबह से शाम तक यात्रा की इजाजत दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने आगे कहा कि यात्रियों को पिक एंड ड्राप की सुविधा दी जाएगी साथ में उन्हें मुफ्त भोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से प्रतिदिन 10 लाख रुपये (पाकिस्तानी) का खर्चा आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed