{"_id":"66e8e62283f8531e660a9b15","slug":"india-and-america-discussed-russia-ukraine-and-gaza-conflict-emphasized-on-strengthening-partnership-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US Ties: रूस-यूक्रेन और गाजा संघर्ष को लेकर भारत और अमेरिका ने की चर्चा, साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-US Ties: रूस-यूक्रेन और गाजा संघर्ष को लेकर भारत और अमेरिका ने की चर्चा, साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर
Tue, 17 Sep 2024 07:45 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:45 AM IST
सार
दोनों देशों ने रक्षा सहयोग, अंतरिक्ष और नागरिक उड्डयन सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा सहयोग और औद्योगिक, रसद समन्वय सहित साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। साथ ही अधिकारियों ने हिंद-प्रशांत और दुनिया भर में कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
अंतरसत्रीय वार्ता के दौरान मौजूद अमेरिका और भारत के अधिकारी।
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने अंतरसत्रीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों ने रूस-यूक्रेन और गाजा संघर्ष को लेकर चर्चा की। इसके अलावा भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं भारत की यात्रा पर आए एक अमेरिकी अधिकारी ने साझेदारी मजबूत करने की पहल की।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के मुताबिक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की सह-अध्यक्षता दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो के सहायक सचिव डोनाल्ड लू और भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के प्रधान उप सहायक रक्षा सचिव जेडीदिया पी. रॉयल ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की सह-अध्यक्षता अमेरिका के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नागराज नायडू और भारतीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के संयुक्त सचिव विश्वेश नेगी ने की।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग, अंतरिक्ष और नागरिक उड्डयन सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा सहयोग और औद्योगिक और रसद समन्वय सहित साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। साथ ही अधिकारियों ने हिंद-प्रशांत और दुनिया भर में कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें यूक्रेन में शांति के लिए समर्थन, गाजा में युद्धविराम और मानवीय सहायता के लिए समर्थन पर बात की गई। अमेरिका के सहायक सचिव लू और प्रधान उप सहायक सचिव रॉयल ने साझेदारियों को और बढ़ाने और लोगों से लोगों के बीच संबंधों का विस्तार करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
वहीं हाल ही में भारत की यात्रा से लौटीं यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) की उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा बिस्वाल ने कहा कि भारत और अमेरिका स्थानीय और वैश्विक समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। बिस्वाल ने 10-14 सितंबर तक मुंबई और नई दिल्ली की यात्रा के दौरान विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्र के साथ काम करने के लिए भारत के साथ डीएफसी की साझेदारी पर प्रकाश डाला।
उन्होंने भारत में किफायती गृह ऋण और वैक्सीन निर्माण का समर्थन करने के लिए 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का एलान किया। उन्होंने यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) इंडिया आइडियाज समिट में दोनों देशों और व्यापक भारत-प्रशांत क्षेत्र के बीच दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने के लिए डीएफसी की रणनीतिक दृष्टि के बारे में बात की।बिस्वाल ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, EXIM बैंक के प्रबंध निदेशक हर्षा बंगारी और EXIM के मुख्य महाप्रबंधक टी डी शिवकुमार सहित भारत सरकार के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन