फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India also rescued nine Bangladeshis in Ukraine, Sheikh Hasina thanks PM Modi

थैंक्यू पीएम मोदी: नौ बांग्लादेशियों को भी भारत ने यूक्रेन में बचाया, शेख हसीना ने पीएम मोदी का जताया आभार

Wed, 09 Mar 2022 11:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 09 Mar 2022 11:29 AM IST
सार

'ऑपरेशन गंगा' के तहत भारत ने पाकिस्तान, नेपाल और ट्यूनीशिया सहित कई अन्य देशों के फंसे  नागरिकों को बचाया है।  

विज्ञापन
India also rescued nine Bangladeshis in Ukraine, Sheikh Hasina thanks PM Modi
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ पीएम मोदी (file photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

युद्धरत यूक्रेन में फंसे भारतीयों व अन्य लोगों को बचाने के लिए भारत 'ऑपरेशन गंगा' चला रहा है। कुछ घंटों के लिए जंग रोक कर लोगों को निकाला जा रहा है। इस अनूठे बचाव अभियान के तहत भारत के अलावा अन्य देशों के लोगों को भी निकाला गया। बांग्लादेश के नौ लोगों को भी इसी तरह निकालने पर पीएम शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन


'ऑपरेशन गंगा' के तहत भारत ने पाकिस्तान, नेपाल और ट्यूनीशिया सहित कई अन्य देशों के फंसे  नागरिकों को बचाया है। इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान की एक छात्रा का वीडियो साझा किया था, जिसने कीव के भारतीय दूतावास व पीएम मोदी को यूक्रेन से निकालने के लिए धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसने यूक्रेन के सूमी से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया है। सूमी में रूसी सेना भारी बमबारी कर रही थी, लेकिन पीएम मोदी व भारत सरकार के प्रयासों से कुछ घंटों के लिए मोहलत दी गई और तेजी से वहां से लोगों को निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक लगभग 18,000 भारतीयों, अन्य देशों के कुछ नागरिकों के अलावा अन्य लोगों को भी पिछले महीने के अंत में शुरू किए गए निकासी अभियान के तहत विशेष उड़ानों से वापस लाया गया है। पीएम मोदी ने भारतीय नागरिकों को निकालने के संबंध में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कई दौर की उच्च स्तरीय बातचीत की। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी इस बारे में बात की। उन्होंने दोनों नेताओं से संघर्ष और हिंसा को समाप्त करने और बातचीत की अपील दोहराई। 

पिछले दो सप्ताह से रूस व यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। यूक्रेन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed