फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Independence Day celebrated in Israel virtually due to escalating tensions

Israel: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, राजदूत सिंगला ने फहराया तिरंगा

Thu, 15 Aug 2024 02:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Aug 2024 02:23 PM IST
सार

Isreal: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने कहा कि भारत ने सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले की निंदा की है। साथ ही गाजा में नागरिकों की मौत और मानवीय मदद की जरूरत में बाधा पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Independence Day celebrated in Israel virtually due to escalating tensions
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल में भारतीय दूतावास ने 78वां स्वतंत्रता दिवस ऑनलाइन मनाया। इस मौके पर दूतावास ने गाजा में संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद जताई। राजदूत संजीव सिंगला ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान दूतावास का स्टाफ भी वहां मौजूद था। भारतीय समुदाय के लोग सोशल मीडिया के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन


इस मौके पर सिंगला ने कहा कि भारत ने सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले की निंदा की है। साथ ही गाजा में नागरिकों की मौत और मानवीय मदद की जरूरत में बाधा पर चिंता जताई है। राजदूत ने कहा, हमने गाजा के संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान और सभी बंधकों की रिहाई पर जोर दिया है, जो बातचीत और कूटनीति से होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय समुदाय से सतर्क रहने, निर्देशों का पालन करने और दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखने की सलाह दी। इस्राइल के साथ संबंधों पर सिंगला ने कहा कि पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच एकजुटता का जो नजरिया था, वह पिछले साल भी जारी रहा है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सालभर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से संपर्क में रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कॉप 28 के दौरान इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। इसके अलावा, इस्राइल के परिवहन मंत्री मिरी रगेव ने फरवरी में भारत का दौरा किया। इसी तरह भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मार्च में इस्राइल का दौरा किया। इन घटनाओं से द्विपक्षीय सहयोगी की निरंतरता दिखती है। 


प्रवासी भारतीयों और इस्राइल में भारतीय यहूदी समुदाय को दोनों देशों के बीच एक मजबूत कड़ी बताते हुए दूतावास ने लोगों के आपसी संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया। सिंगला ने पिछले साल इस्राइल में प्रवासी दिवस सम्मान पाने वाले प्रोफेसर लैएल अन्सन बेस्ट और शेख मोम्मद मुनीर अंसारी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक केंद्र की तारीफ भी की, जिसने इस्राइल में नियमति रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर हमारी पहुंच को बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed