भारत और नेपाल में आई बाढ़ के लिए यूरोपीय संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत, नेपाल और बांग्लादेश जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में आई बाढ़ की वजह से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए प्रभावित लोगों के लिए यूरोपीय संघ ने लगभग 14.50 करोड़ रुपये (1.65 मिलियन यूरो) की सहायता राशि प्रदान की है। यूरोपीय संघ की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है।
The support comes on top of the €1.8 million announced earlier this year to support families affected by a series of disasters, including Cyclone Amphan that ravaged India & Bangladesh, bringing the total EU support to victims of disasters in the region to €3.45 million: EU https://t.co/ZshgvYHlaX
— ANI (@ANI) August 11, 2020विज्ञापन
यूरोपीय संघ ने कहा है, इस साल इस क्षेत्र में आए अम्फान चक्रवात जैसी आपदा को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए पहले लगभग 15.85 करोड़ रुपये (1.8 मिलियन यूरो) की सहायता मुहैया कराई गई थी। वर्तमान में दी गई सहायता राशि को मिलाकर अब तक इस क्षेत्र में प्रभावित लोगों के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये (3.45 मिलियन यूरो) मुहैया कराए जा चुके हैं।