फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Iran, Pakistan PM expresses willingness to hold peace talks with India to resolve all issues

India-Pakistan Conflict: 'भारत के साथ शांति वार्ता चाहता हूं', ईरान पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज के बदले सुर

Mon, 26 May 2025 11:00 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 26 May 2025 11:00 PM IST
सार

India-Pakistan Conflict: भारत के साथ हालिया संघर्ष में घुटने टेकने के 15 दिन बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने अब शांति वार्ता की इच्छा जताई है। ईरान के दौरे पर पहुंचे शहबाज ने कहा कि वो भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद, जल और व्यापार समेत सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
In Iran, Pakistan PM expresses willingness to hold peace talks with India to resolve all issues
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम - फोटो : X @cmShehbaz

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईरान में कहा कि वह भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद, जल और व्यापार समेत सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए शांति वार्ता करने को तैयार हैं। शरीफ अपनी चार देशों की यात्रा के दूसरे चरण में तुर्किये से तेहरान पहुंचे। यहां ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सादाबाद पैलेस में उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ उनकी बातचीत हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi In Gujarat: '...चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही', पीएम मोदी का पाकिस्तान को संदेश
विज्ञापन


चार दिन के युद्ध में पाकिस्तान विजयी रहा- शहबाज
राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शरीफ ने कहा, हम भारत के साथ शांति वार्ता को तैयार हैं। हम कश्मीर और जल मुद्दे समेत सभी विवादों को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं, साथ ही व्यापार और आतंकवाद विरोधी उपायों पर भी चर्चा को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर भारत ने युद्ध का रास्ता अपनाया, तो पाकिस्तान जवाब देने को तैयार रहेगा। 'अगर वो आक्रामक रुख अपनाते हैं, तो हम अपनी सरजमीं की रक्षा करेंगे… जैसे कुछ दिन पहले किया। शरीफ ने कहा, लेकिन अगर भारत शांति की मेरी पेशकश को स्वीकार करता है, तो हम दिखाएंगे कि हम सच में शांति चाहते हैं- पूरी ईमानदारी और गंभीरता से'। इस दौरान शहबाज शरीफ ने दावा किया कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई चार दिन की लड़ाई में पाकिस्तान विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कहा- सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर होगी बात
वहीं भारत ने स्पष्ट किया है कि वह केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात अप्रैल 22 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और बिगड़ गए, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारत के सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले करने की कोशिश की, जिनका भारत ने सख्ती से जवाब दिया। 10 मई को दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें - All Party Delegation: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में गुयाना ने किया भारत का समर्थन, कई मुद्दों पर हुई बात


ईरान-पाकिस्तान रिश्तों पर भी चर्चा
इस दौरान शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री शरीफ ने राष्ट्रपति पेजेशकियन का हालिया भारत-पाक संघर्ष के दौरान समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची की पाकिस्तान यात्रा को भी सराहा और उन्हें 'उत्कृष्ट राजनयिक' बताया। वह ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद अली खामनेई से भी मुलाकात करेंगे।

शहबाज के साथ इशाक डार और मुनीर मौजूद
प्रधानमंत्री शरीफ के साथ डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर, गृहमंत्री मोहसिन रजा नकवी, सूचना मंत्री अत्ताउल्ला तारड़ और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातिमी भी मौजूद थे।

शहबाज ने समर्थन के लिए अर्दोआन को कहा शुक्रिया
इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्किये पहुंचे थे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति रेसप तैयब अर्दोआन से मुलाकात की। शहबाज ने भारत से टकराव के दौरान समर्थन के लिए अर्दोआन का शुक्रिया अदा किया। हालांकि, तुर्किये ने संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को हथियार देने से इनकार किया था। शहबाज शरीफ चार मित्र देशों की अपनी यात्रा के तहत रविवार को दो दिवसीय दौरे पर तुर्किये पहुंचे। शहबाज ईरान के अलावा अजरबैजान और ताजिकिस्तान का भी दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed