{"_id":"5f8000048ebc3e9b7a5bf2c3","slug":"in-america-a-professor-asked-for-apology-for-not-allowing-woman-student-to-breastfeed-his-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : ऑनलाइन क्लास के दौरान महिला को स्तनपान कराने से रोका, प्रोफेसर ने मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : ऑनलाइन क्लास के दौरान महिला को स्तनपान कराने से रोका, प्रोफेसर ने मांगी माफी
Fri, 09 Oct 2020 11:45 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलीफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलीफोर्निया
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास के दौरान स्तनपान कराने से रोका
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में एक मां द्वारा अपने बच्चे को स्तनपान कराने से रोकने पर प्रोफेसर को मांगनी पड़ी। यह मामला कैलीफोर्निया का है। यहां 23 साल की मार्सेला मार्स, फ्रेस्नो सिटी कॉलेज की छात्रा हैं और उनका एक दस महीने का बच्चा है। प्रोफेसर के स्तनपान पर रोक लगाने के बाद मार्सेला ने अपने कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
मार्सेला ने शिकायत में कहा कि वह ऑनलाइन क्लास के दौरान अपने बच्चे को स्तनपान करा रही थीं, जिस पर सांख्यिकी के प्रोफेसर ने आपत्ति जताई है। प्रोफेसर ने कहा कि वह स्तनपान कराना बंद करे, वरना क्लास ना आए। प्रोफेसर ने कहा कि क्लास के दौरान कैमरा और माइक बंद रखें तो ज्यादा अच्छा होगा।
विज्ञापन
प्रोफेसर ने कहा कि अगर उसे बच्चे को दूध पिलाना ही है तो पहले क्लास खत्म होने का इंतजार करे। हालांकि प्रोफेसर का यह आदेश कैलीफोर्निया के कानून के खिलाफ है। कानून के तहत सभी महिला छात्रा क्लास के दौरान अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती हैं।
विज्ञापन
कानून कहता है कि ऐसा करने से महिला छात्रा पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। मार्सेला ने आरोप लगाया कि प्रोफसर ने ना सिर्फ उनके साथ बुरा व्यवहार किया बल्कि सभी छात्रों को ईमेल किया और कहा कि वे क्लास के दौरान कैमरा और माइक बंद रखें।
मार्सेला ने बताया कि प्रोफेसर ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि तुम्हारे पास कैमरा और माइक है लेकिन क्लास के दौरान बच्चे को स्तनपान ना कराएं। क्लास में यह सब नहीं चलेगा। मार्सेला ने कहा कि उनकी क्लास चार घंटे तक चलती है, ऐसे में वे कैसे अपने बच्चे को इतनी देर तक भूखा रख सकती हैं।
हालांकि मार्सेला की शिकायत पर कॉलेज ने एक्शन ले लिया है और प्रोफेसर ने इस पर माफी मांग ली है। कॉलेज ने प्रोफेसर का नाम नहीं उजागर किया है लेकिन मार्सेला का कहना है कि वह इस घटना से बेहद परेशान हैं।