फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran surrounded by women fewer clothes: Taslima Nasreen taunted by releasing a shirtless photo of pak pm

महिलाओं के कम कपड़े पर घिरे इमरान: तस्लीमा नसरीन ने शर्टलेस फोटो जारी कर किया तंज

Tue, 22 Jun 2021 07:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Jun 2021 07:50 PM IST
सार

विवादित मुद्दे उछालकर चर्चा में बने रहना पाक पीएम इमरान खान का शगल बन रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में इमरान ने देश में दुष्कर्म के मामले बढ़ने के लिए महिलाओं के कम कपड़े पहनने को जिम्मेदार बताया था। इस पर बांग्लादेश मूल की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने उन्हें घेरा है। 
 

विज्ञापन
Imran surrounded by women fewer clothes: Taslima Nasreen taunted by releasing a shirtless photo of pak pm
taslima nasreen - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बढ़ते दुष्कर्म, कम कपड़े व अश्लीलता जैसे मुद्दों को लेकर विवादित बयान को देकर फिर घिर गए हैं। इस बार उन पर बांग्लादेश मूल की लेखिका तस्मीमा नसरीन ने निशाना साधा है। 

विज्ञापन


तस्लीमा नसरीन ने इमरान खान की शर्टलेस तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए तंज किया कि पुरुषों के भी कम कपड़ों का महिलाओं पर असर होता है। भारत में रह रहीं बांग्लादेशी मूल की तस्लीमा ने पाक पीएम के विवादित बयान को पलटकर उन्हें जवाब दिया। 
विज्ञापन


तस्लीमा का तंज-
बांग्लादेश की लेखिका ने लिखा, 'यदि कोई पुरुष बहुत कम कपड़े पहनता है तो इसका महिला पर असर होगा, जब तक कि वह रोबोट ना हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने यह लिखा था-
इमरान ने लिखा था, 'जब कोई महिला बहुत कम कपड़े पहनती है तो पुरुष पर उसका असर होता है, जब तक कि वह रोबोट ना हो।' पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने अश्लीलता को पाकिस्तान में दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी का जिम्मेदार ठाहराया था। उन्होंने महिलाओं को पर्दे में रहने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि एक महिला बहुत कम कपड़े पहनती है तो इसका पुरुषों पर असर होगा, जब तक कि वे रोबोट ना हो। मेरा मानना है कि यह सामान्य समझ की बात है।


अप्रैल में बॉलीवुड को यौन हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया था
इससे पहले अप्रैल माह में इमरान खान ने देश में यौन हिंसा बढ़ने के लिए बॉलीवुड में अश्लीलता को जिम्मेदार बताया था। तब उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने कहा था कि जिम्मेदारी पुरुषों की है। वहीं 2015 में इमरान से निकाह करने वाली रेहम खान ने कहा था कि पाक पीएम जितना कम बोलेंगे, उतना सबके लिए अच्छा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed