{"_id":"602c82d349393060f67a6082","slug":"imran-khan-wife-bushra-bibi-targets-by-the-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पत्नी बुशरा बीबी के वफादार इमरान की पार्टी के कार्यकर्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पत्नी बुशरा बीबी के वफादार इमरान की पार्टी के कार्यकर्ता
Wed, 17 Feb 2021 08:14 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तरह ही उनकी बेगम बुशरा बीबी भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। विपक्ष उन पर निशाना साधने का कोई मौका जाने नहीं देता, विपक्ष कभी इमरान की नाकामियों को सामने लाता है तो अब चुनाव के कारण विपक्ष पूरी तरह इमरान पर हावी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में सीनेट के चुनाव है। इस कारण विपक्ष के निशाने पर अब उनकी पत्नी बुशरा बीबी है। दरअसल बुशरा बीबी की दोस्त फरहत शेहजादी ने नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद तरह तरह की बात विपक्ष उनके बारे में उछाल रहा है।
विज्ञापन
लोगों का मानना है, बुशरा का पार्टी में एक अलग गुट है। बड़ी संख्या में उनके समर्थक बुशरा के प्रति वफादार हैं। लोग तो ये भी बोलते हैं कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी से ज्यादा उनके प्रति वफादार हैं।
विज्ञापन
काला जादू के लिए मशहूर बुशरा बीबी
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर खबरें वायरल थी कि बुशरा बीबी काला जादू करती हैं। लेकिन वह खुद को आध्यात्मिक हीलर बताती हैं। बुशरा के कुछ भक्त मानते हैं कि वह आध्यात्मिक ताकतों से परिपूर्ण हैं। वो उन्हें बुशरा बीबी, पिरनी या बीबी पाक दामन के नाम से बुलाते हैं। वह आध्यात्मिक काउंसलर भी हैं।
वह इस्लामिक कानूनों का सख्ती से पालन करती हैं। लोग उन्हें ऐसी महिला मानते हैं जो किसी का भाग्य बदल सकती हैं।
बुशरा एक आध्यात्मिक गुरू हैं। उन्होंने इमरान खान के सत्ता में आने से छह महीने पहले ही उनसे निकाह किया था।
वह इमरान की तीसरी पत्नी हैं। बुशरा से इमरान की पहली मुलाकात साल 2015 में लोधरन में एनए-154 सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले हुई थी। वह पांच बच्चों की मां हैं और उनकी उम्र 40 साल से ऊपर है।